Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
धर्म,राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश: गवली समाज की 500 साल पुरानी परंपरा, गोबर के गोवर्धन पर लिटाए गए नन्हे-मुन्ने बच्चे

मध्य प्रदेश: गवली समाज की 500 साल पुरानी परंपरा, गोबर के गोवर्धन पर लिटाए गए नन्हे मुन्ने बच्चे

Madhya Pradesh: गवली समाज की 500 साल पुरानी परंपरा, गोबर के गोवर्धन पर लिटाए गए नन्हे-मुन्ने बच्चे

शाजापुर, 9 नवंबर . Madhya Pradesh के शाजापुर में गोवर्धन पूजा का पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. यहां गवली समाज द्वारा करीब पांच सौ सालों से चली आ रही प्राचीन परंपरा को आज भी पूरी आस्था के साथ निभाया जा रहा है. इस परंपरा के तहत गाय के गोबर से गोवर्धन भगवान की आकृति बनाई जाती है और छोटे-छोटे बच्चों को गोवर्धन महाराज की शरण में लिटाया जाता है. मान्यता है कि इससे बच्चों को सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य और अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त होता है.

एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि यह पर्व अत्यंत प्राचीन है और द्वापर युग से चला आ रहा है. भगवान श्री कृष्ण और नंद बाबा ने गोवर्धन पूजा की परंपरा की शुरुआत की थी, जिसे गवली समाज आज तक निभाता आ रहा है. इससे पूरे वर्ष भर जीवन में सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य बना रहता है.

उन्होंने बताया कि गोवर्धन पूजा के दिन नन्हे-मुन्ने बच्चों को गोवर्धन महाराज की शरण में लिटाया जाता है. इसके बाद गोवर्धन महाराज को चढ़ाया गया दूध और दही का प्रसाद सभी भक्तों में वितरित किया जाता है. उन्होंने सभी को गोवर्धन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के लिए मंगलमय हो.

एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि गोवर्धन पूजा को कृष्णकालीन पूजा माना जाता है. पौराणिक कथा के अनुसार भगवान श्री कृष्ण ने ग्वाल-बाल और ब्रजमंडल के लोगों को इंद्र देव के प्रकोप से बचाने के लिए अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया था. तभी से यह परंपरा समाज द्वारा निभाई जा रही है.

उन्होंने बताया कि शाजापुर में पिछले करीब पांच सौ सालों से यह परंपरा चली आ रही है. समाज के लोग ग्वालियर और आसपास के क्षेत्रों से यहां आए थे और तभी से उनके पूर्वजों द्वारा गाय के गोबर से गोवर्धन भगवान की आकृति बनाई जाती है. हर घर से छप्पन भोग के रूप में प्रसाद आता है. गोवर्धन महाराज की सात परिक्रमा करने के बाद बच्चों को उनकी शरण में लिटाया जाता है ताकि वे सुखी, समृद्ध और निरोगी रहें.

इस पूजा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए. पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला. गोवर्धन पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज की परिक्रमा की और प्रसाद ग्रहण किया. बच्चों को गोवर्धन पर लिटाने की परंपरा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया

–

पीआईएम/पीएम

Share