Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

गुजरात: दीपावली के दौरान आग लगने की घटनाओं में 565 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, मारपीट के मामलों में भी इजाफा

Gujarat: दीपावली के दौरान आग लगने की घटनाओं में 565 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, मारपीट के मामलों में भी इजाफा

Ahmedabad, 9 नवंबर . दीपावली के त्योहार के दौरान Gujarat में आग लगने की घटनाओं, सार्वजनिक विवादों और मारपीट के मामलों में भारी उछाल देखा गया. राज्य की 112 इमरजेंसी रिस्पॉन्स सर्विस को 5,651 कॉल प्राप्त हुईं, जो सामान्य दिनों में आने वाली औसतन 3,610 कॉल की तुलना में 56.54 प्रतिशत अधिक हैं.

आग लगने की घटनाओं में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई, सामान्य दिनों में ये 55 थी, जो दीपावली के दौरान बढ़कर 366 हो गईं. यानी इनमें 565.45 प्रतिशत की वृद्धि हुई.

जिलेवार आंकड़ों के अनुसार, सूरत शहर में आग लगने की सबसे ज्यादा 82 घटनाएं दर्ज की गईं. इसके बाद Ahmedabad शहर में 56, राजकोट शहर में 44 और सूरत ग्रामीण में 37 घटनाएं सामने आईं.

वडोदरा शहर में ऐसी 22 घटनाएं हुईं, जबकि जामनगर में 14, गांधीनगर और कच्छ पूर्व में 12-12, और Ahmedabad ग्रामीण में 11 घटनाएं दर्ज की गईं. भावनगर में 8 और दाहोद में 7 घटनाएं सामने आईं.

कच्छ पश्चिम, पाटन, सुरेंद्रनगर और वलसाड में 6-6 घटनाएं हुई, जबकि भरूच और महीसागर में 5-5 घटनाएं दर्ज की गईं. आणंद और मेहसाणा में 4-4 घटनाएं हुईं और मोरबी में 3 घटनाएं सामने आई.

छोटा उदेपुर, देवभूमि द्वारका, गिर सोमनाथ और पोरबंदर में 2-2 घटनाएं दर्ज की गई. अमरेली, बनासकांठा, जूनागढ़, नवसारी, पंचमहल, साबरकांठा, वडोदरा ग्रामीण और वाव-थराद में आग लगने की 1-1 घटना सामने आई.

सार्वजनिक विवादों और झगड़ों में भी काफी बढ़ोतरी हुई, सामान्य दिनों में ऐसी 967 कॉल आईं, जो दिवाली के दौरान बढ़कर 1,651 हो गई, यानी इनमें 62.67 प्रतिशत का उछाल आया. मारपीट के मामले 617 से बढ़कर 1,104 हो गए, जो 78.93 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाते हैं.

ध्वनि प्रदूषण की शिकायतें दोगुने से भी ज्यादा हो गईं. ये 119 से बढ़कर 363 हो गईं, जो 205.04 प्रतिशत की वृद्धि है.

महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट के मामले 189 से बढ़कर 252 हो गए, जबकि जान से मारने की धमकियों के मामले 119 से बढ़कर 194 हो गए. संपत्ति, वाहनों और जानवरों की चोरी के मामले 140 से बढ़कर 184 हो गए, जबकि दुर्व्यवहार की शिकायतें 92 से बढ़कर 145 हो गई.

मुसीबत में फंसी महिलाओं से जुड़ी कॉल 88 से बढ़कर 109 हो गई, और घरेलू हिंसा की शिकायतें 57 से बढ़कर 101 हो गई. हालांकि, सड़क दुर्घटनाओं से जुड़ी कॉल सामान्य दिनों की 373 से घटकर दिवाली के दौरान 276 रह गई, जो 26.01 प्रतिशत की कमी है.

अन्य आपातकालीन श्रेणियों के अंतर्गत आने वाली कॉल 796 से बढ़कर 906 हो गई, जो 13.82 प्रतिशत की वृद्धि है.

आंकड़े बताते हैं कि सामान्य दिनों की तुलना में दीपावली के दौरान 112 सेवा को 2,041 अधिक आपातकालीन कॉल प्राप्त हुईं, जिनमें आग लगने की घटनाओं, सार्वजनिक विवादों और मारपीट के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई.

–

डीकेएम/एबीएम

Share