Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

साहिबगंज में टेंट हाउस संचालक की गोली मारकर हत्या, दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

साहिबगंज में टेंट हाउस संचालक की गोली मारकर हत्या, दो Policeकर्मी गिरफ्तार

साहिबगंज, 9 नवंबर . Jharkhand के साहिबगंज जिले में Sunday देर रात टेंट हाउस संचालक मुन्ना साह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात शहर के पूर्वी फाटक के पास रात करीब दो बजे हुई. Police ने इस मामले में Jharkhand Police के दो जवानों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक जवान बोकारो जिला बल में पदस्थापित बताया जा रहा है.

Police के अनुसार, मुन्ना साह और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी दौरान गोली चलने से मुन्ना साह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां चिकित्सक डॉ रेहान ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया. हालांकि, अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलने पर जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर और नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता Police बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे. Police ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रातभर छापेमारी की. इसके बाद दो Policeकर्मियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार जवानों में पवन कुमार साह शामिल है. उस पर मुन्ना साह के साथ हुए विवाद के बाद गोली चलाने का आरोप है. हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह और वारदात में दोनों आरोपियों की भूमिका को लेकर Police की जांच जारी है. Police उनसे पूछताछ कर रही है.

मुन्ना साह शहर में टेंट हाउस का संचालन करते थे. इसके अलावा वह हलवाई का काम भी करते थे. उनकी हत्या की खबर फैलते ही सदर अस्पताल के बाहर स्थानीय लोगों और परिजनों की भीड़ जुट गई. Police ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

–

एसएनसी/पीएम

Share