Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,सिनेमा,मनोरंजन

‘मिर्जापुर’ की पहचान बचाने से ज्यादा कहानी के साथ न्याय करना जरूरी : गुरमीत सिंह

‘मिर्जापुर’ की पहचान बचाने से ज्यादा कहानी के साथ न्याय करना जरूरी : गुरमीत सिंह

Mumbai , 9 नवंबर . निर्देशक गुरमीत सिंह के लिए ‘मिर्जापुर’ सिर्फ एक सफल वेब सीरीज नहीं, बल्कि एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसके साथ वह और उनकी पूरी टीम लंबे समय से जुड़ी हुई है. इस फ्रेंचाइजी ने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है.

गुरमीत सिंह का मानना है कि किसी फ्रेंचाइजी की पहचान बनाए रखने या उसमें नए एक्सपेरिमेंट की चिंता करने से ज्यादा जरूरी उसकी कहानी के साथ न्याय करना है. निर्देशक के तौर पर सबसे बड़ा काम स्क्रिप्ट पढ़ते समय मिलने वाले उत्साह और मजे को पर्दे पर उतारना है.

से बातचीत में गुरमीत सिंह ने ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी और इसकी फिल्म से जुड़े अपने क्रिएटिव प्रोसेस पर बात की. उन्होंने कहा, ”मेरे हिसाब से ‘मिर्जापुर’ की अच्छी बात यह है कि इसकी स्क्रिप्ट आमतौर पर काफी चुनौतीपूर्ण है. मैं एक निर्देशक के तौर पर बात कर रहा हूं. हमारे पास करने और उस पर काम करने के लिए इतना कुछ होता है कि बाकी चीजें अपने आप संभल जाती हैं. इसलिए मुझे नहीं लगता कि हमें दूसरी छोटी-छोटी बातों की चिंता करने की जरूरत है.”

गुरमीत के कहा, ”किसी भी कहानी को पर्दे पर उतारने से पहले सबसे जरूरी यह समझना होता है कि लेखक ने कागज पर क्या लिखा है और उस कहानी को किस तरह दर्शकों तक पहुंचाया जा सकता है. मैं चाहता था कि स्क्रिप्ट पढ़ते समय मुझे और मेरी टीम को जो उत्साह महसूस होता है, वही उत्साह दर्शकों को भी पर्दे पर देखने को मिले.”

निर्देशक ने बताया कि ‘मिर्जापुर’ की शूटिंग उनके लिए किसी तनाव भरे काम की तरह नहीं थी, बल्कि ऐसी थी, जैसे वह दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा रहे हों. इसकी वजह पूरी टीम का इस शो से जुड़ाव और शूटिंग को लेकर उत्साह है. कई सालों से इस फ्रेंचाइजी पर काम करते हुए टीम के बीच एक खास रिश्ता बन गया है.

गुरमीत ने आगे कहा, ”अगर हम स्क्रिप्ट पढ़ते समय मिलने वाले उसी उत्साह को पर्दे पर उतारने में सफल रहते हैं, तो बाकी सारी चीजें अपने आप सही हो जाती हैं. साथ ही, पिछले कई सालों में हम सभी ने इस फ्रेंचाइजी पर काफी मेहनत की है. इसलिए जब भी हम ‘मिर्जापुर’ की शूटिंग करते हैं, तो यह काफी मजेदार लगता है. ऐसा लगता है जैसे हम पिकनिक पर जा रहे हों.”

–

पीके/एबीएम

Share