Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

मुंबई में दीपावली के दौरान आग लगने की कुल 142 घटनाएं सामने आईं

Mumbai  में दीपावली के दौरान आग लगने की कुल 142 घटनाएं सामने आईं

Mumbai /पुणे, 9 नवंबर . Mumbai के विद्या विहार, डोंगरी और जोगेश्वरी इलाके में Sunday रात आग लग गई. आग लगने की घटनाओं के बाद Mumbai Police ने बयान जारी किया है. Police का कहना है कि अभी आग की असली वजह सामने नहीं आई है.

Mumbai Police के आधिकारिक संदेश में कहा गया है कि आग की घटनाओं की जांच चल रही है और उनके कारण अभी तय नहीं हुए हैं. एक बार सटीक कारण पता चल जाएगा, उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

Police ने साफ किया है कि अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. पहले जांच पूरी होगी, कारण पता चलेगा, उसके बाद ही आगे का एक्शन लिया जाएगा. Mumbai में दीपावली के दौरान आग लगने की की कुल 142 घटनाएं सामने आईं, जिनमें से 137 घटनाएं पटाखे की आग के चलते हुईं. राहत की बात यह है कि इन घटनाओं में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

वहीं, पुणे में दीपावली के लक्ष्मीपूजन के दौरान कई इलाकों में आग लगने की घटनाएं सामने आईं. सतारा रोड, Tuesday पेठ, रेंज हिल्स समेत पूरे शहर में आग लगी, जिससे त्योहार के दौरान दमकल सेवा पर काफी दबाव पड़ा. पुणे फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम ने बताया कि इस साल आग की घटनाओं की कुल 94 सूचनाएं मिलीं.

सतारा रोड पर एक प्रिंटिंग की दुकान में बड़ी आग लग गई, जबकि Tuesday पेठ में एक गोदाम में आग लग गई. रेंज हिल्स में एक फ्लैट में आग लग गई, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां और Police तुरंत मौके पर पहुंची.

निवासियों ने कई घटनाओं को दीपावली के जश्न के दौरान पटाखों से जोड़ा, हालांकि कोई बड़ी जनहानि की खबर नहीं है. दमकल कर्मियों ने सभी आग पर काबू पा लिया. पुणे में दीपावली पर आग की घटनाओं का आंकड़ा हर साल बढ़ता जा रहा है. इस साल 94 घटनाएं पिछले 6 साल में सबसे ज्यादा हैं.

पिछले सालों का आंकड़ा इस तरह है कि 2021 में 21, 2022 में 19, 2023 में 35, 2024 में 60, 2025 में 43 और 2026 में 94 आग की घटनाएं दर्ज की गईं. 2025 में 43 घटनाओं के मुकाबले इस बार 2026 में 94 घटनाएं दर्ज की गईं, यानी दोगुने से भी ज्यादा.

–

वीकेयू/पीएम

Share