Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

दीपावली पर सफदरजंग अस्पताल में 2 दिन में आए 135 बर्न इंजरी के केस, 129 पटाखों से जले

दीपावली पर सफदरजंग अस्पताल में 2 दिन में आए 135 बर्न इंजरी के केस, 129 पटाखों से जले

New Delhi, 9 नवंबर . दीपावली के दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पटाखों से जलने के मामलों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल के बर्न्स इमरजेंसी विभाग में 7 और 8 नवंबर को दो दिनों में दीपावली से जुड़े जलने के कुल 135 मामले दर्ज किए गए.

अधिकारियों ने बताया कि इनमें से 129 मामले पटाखों से लगी चोट के कारण थे जबकि बाकी 6 मामले दीये से जलने के थे. दीपावली के मौके पर देशभर में कई जगहों से आग लगने की घटनाएं भी सामने आईं.

अधिकारियों के मुताबिक, दीपावली से जुड़ी चोटों के लिए इलाज कराने आए मरीजों में 35 बच्चे पटाखों से जलने के शिकार हुए और उनका अस्पताल की ओपीडी में इलाज किया गया. हालांकि, एक बच्चे को आगे के इलाज के लिए भर्ती करना पड़ा.

त्योहार के दौरान बर्न इंजरी के मामलों में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए अस्पताल ने पहले से तैयारी कर रखी थी. अस्पताल ने दीपावली से जुड़े जलने के कारण भर्ती होने वाले मरीजों के लिए 20 बेड अलग से रखे थे. अधिकारियों ने बताया, “इनमें से दीपावली से जुड़ी बर्न इंजरी से पीड़ित सात मरीज अभी अस्पताल में भर्ती हैं.”

अस्पताल ने त्योहार के दौरान मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका को देखते हुए जरूरी व्यवस्थाएं की थीं और प्रभावित लोगों को उचित चिकित्सा और इलाज देना जारी है.

एहतियाती उपायों के महत्व को दोहराते हुए अस्पताल ने जोर दिया कि पटाखों से जुड़ी चोटों को रोकने और पूरे समुदाय की सुरक्षा के लिए जन जागरूकता, जिम्मेदार तरीके से पटाखे जलाना और सावधानियों का सख्ती से पालन करना जरूरी है.

इस बीच, दिल्ली के नरेला इलाके में अपने घर के बाहर पटाखा फोड़ते समय एक 10 साल के बच्चे की मौत हो गई. Police ने बताया कि पटाखा उसके हाथ में फट गया. यह घटना Sunday रात को दीपावली के जश्न के दौरान हुई, जिससे बच्चे को जानलेवा चोटें आईं.

दिल्ली Police के मुताबिक बच्चा Sunday रात 9:45 बजे अपने घर के सामने फुलझड़ी वाला पटाखा जला रहा था, तभी वह अचानक फट गया, जिससे उसके सीने पर चोट लगी.

इस घटना ने एक बार फिर पटाखों से जुड़े खतरों खासकर बच्चों के लिए और ऐसे विस्फोटक सामानों को संभालते समय सावधानी बरतने के महत्व की ओर ध्यान दिलाया है.

–

वीकेयू/पीएम

Share