हजारीबाग के चौपारण में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत, 16 घायल

हजारीबाग, 9 नवंबर . Jharkhand के हजारीबाग जिले में जीटी रोड पर चौपारण थाना क्षेत्र की दनुआ घाटी में Monday को हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए.
हादसा हथिया बाबा के पास महानेटांड कट के समीप उस समय हुआ, जब एक सवारी गाड़ी और ट्रेलर के बीच टक्कर हो गई. घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. आठ घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है.
Police के अनुसार, दुर्घटना में शामिल सवारी गाड़ी में गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के अटका, बिहारो और सलैया गांव के लोग सवार थे. वे एक करीबी के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए बनारस जा रहे थे.
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वाहन के ऊपर शव रखा हुआ था. महानेटांड कट के पास शव को बांधने वाली रस्सी ढीली होने पर सवारी गाड़ी को सड़क किनारे रोककर लोग उसे ठीक करने लगे. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर ने सवारी गाड़ी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए.
हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर फरार हो गया. इसी बीच पीछे से आ रहा कोयला लदा एक ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त वाहन से टकराकर सड़क किनारे घाटी में पलट गया. घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार और Police बल मौके पर पहुंचे.
स्थानीय लोगों, Policeकर्मियों और एनएचएआई की एंबुलेंस की मदद से घायलों को चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को हजारीबाग रेफर किया गया. राहत और बचाव कार्य में 1033 हेल्पलाइन तथा एंबुलेंस सेवाओं की भी मदद ली गई.
हादसे के बाद अस्पताल में घायलों और उनके परिजनों की भीड़ जुट गई. Police ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दुर्घटना के कारणों और फरार ट्रेलर चालक की पहचान के लिए जांच जारी है.
–
एसएनसी/एबीएम


