Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

यूपी : चित्रकूट में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार तीर्थयात्रियों की मौत, 12 लोग घायल

यूपी : चित्रकूट में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चार तीर्थयात्रियों की मौत, 12 लोग घायल

यूपी : चित्रकूट में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार तीर्थयात्रियों की मौत, 12 लोग घायल

चित्रकूट, 9 नवंबर . उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर Monday तड़के ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से छह साल के बच्चे सहित चार तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह हादसा Sunday देर रात 2:30 बजे रामनगर कस्बे के पास पावर हाउस के निकट हुआ. यह इलाका रायपुर Police थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर को ट्रॉली से जोड़ने वाली कपलिंग पिन (हिच) अचानक टूट गई. इससे ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक गड्ढे में पलट गई.

हादसे का शिकार हुए लोग तीर्थयात्रियों के एक समूह का हिस्सा थे. वे ‘दीपदान’ करने के बाद प्रयागराज लौट रहे थे. यह समूह धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने के लिए चित्रकूट गया था और वापस लौटते समय ही यह हादसा हो गया.

हादसे की सूचना मिलने पर Police मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. अधिकारियों ने बताया कि घायल यात्रियों को पलटी हुई ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला गया.

घायलों में से सात लोगों को पहले रामनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचएससी) ले जाया गया लेकिन चोटें गंभीर होने के कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया.

अधिकारियों के अनुसार, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है.

वहीं, एक अन्य घटना में रेवाड़ी से बिहार के छपरा जा रही एक बस Lucknow-आगरा एक्सप्रेसवे पर जीरो पॉइंट मोहान के पास पलट गई. इस बस में 50-60 यात्री सवार थे. सूचना पर पहुंची फायर और इमरजेंसी सेवाओं ने ‘मल्टी डिजास्टर रेस्क्यू व्हीकल’ का इस्तेमाल करके 35 मिनट के भीतर फंसे हुए 15-16 यात्रियों को बाहर निकाला, जिनमें एक बच्चा भी शामिल था. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को इलाज के लिए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया.

–

ओपी/पीएम

Share