Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

दीपावली पर 7 लाख करोड़ का कारोबार, पीएम मोदी के नेतृत्व में बढ़ी आर्थिक रफ्तार : प्रवीण खंडेलवाल

दीपावली पर 7 लाख करोड़ का कारोबार, पीएम मोदी के नेतृत्व में बढ़ी आर्थिक रफ्तार : प्रवीण खंडेलवाल

New Delhi, 9 नवंबर . BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने दीपावाली के दौरान देशभर में हुए रिकॉर्ड व्यापार को लेकर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि इस साल दीपावाली पूरे देश में उत्साह, उमंग और नई ऊर्जा के साथ त्योहार मनाया गया. इस दौरान देशभर में व्यापारिक गतिविधियां लगभग 7 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गईं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. उन्होंने Prime Minister Narendra Modi के बस्तर दौरे का भी जिक्र किया और कहा कि कभी नक्सलवाद का गढ़ माने जाने वाले बस्तर में अब नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो चुका है.

BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने से बात करते हुए कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने बस्तर में स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली मनाई. यह देश के लिए सकारात्मक बदलाव और नई ऊर्जा का प्रतीक है.

दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर कांग्रेस नेता अलका लांबा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रवीण खंडेलवाल ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों की यह आदत बन गई है कि जब भी सनातन धर्म के त्योहार आते हैं, वे उनमें कमियां निकालने लगते हैं और प्रदूषण का मुद्दा उठाने लगते हैं.

प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली में 15 साल तक कांग्रेस की Government रही और इसके बाद 10 साल तक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सत्ता में रही. इन 25 वर्षों के दौरान प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की Governmentों ने इस दिशा में कोई ठोस काम नहीं किया, जिसका खामियाजा आज दिल्ली की जनता को भुगतना पड़ रहा है.

Samajwadi Party के सांसद सनातन पांडे के बयान को लेकर भी प्रवीण खंडेलवाल ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एक तरफ अखिलेश यादव अयोध्या धाम जाने का दिखावा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी पार्टी के एक नेता ने ऐसा बयान दिया है, जिस पर अखिलेश यादव चुप्पी साधे हुए हैं. उन्होंने इसे Samajwadi Party का दोहरा चरित्र बताते हुए कहा कि जनता के सामने विपक्ष की वास्तविकता उजागर हो रही है.

वहीं, उत्तर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने भी विपक्षी नेताओं पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता सनातन संस्कृति की बढ़ती ताकत से परेशान हैं जबकि पूरी दुनिया सनातन संस्कृति का उत्थान देख रही है.

ब्रजेश पाठक ने कहा कि अगर विपक्षी नेता अयोध्या जा रहे हैं, तो उन्हें भगवान श्रीराम और सनातन संस्कृति से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने Samajwadi Party के शासनकाल में अयोध्या में कारसेवकों की हत्या का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सपा नेताओं को इसके लिए भी माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम और सनातन संस्कृति के प्रति लोगों के दिलों में बदलाव आना सकारात्मक संकेत है.

–

एसएके/पीएम

Share