पंजाब में पराली जलाने को लेकर कपिल मिश्रा का बड़ा आरोप, बोले-‘रात के अंधेरे में खेतों में लगाई जा रही आग’

New Delhi, 9 नवंबर . दिल्ली Government के मंत्री कपिल मिश्रा ने पंजाब में पराली जलाने और वायु प्रदूषण के मुद्दे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों ने उन्हें और दिल्ली Government के कई अन्य मंत्रियों को फोन कर खेतों में जानबूझकर आग लगाए जाने की शिकायत की है. किसान दीपावाली अपने परिवारों के साथ घर पर मना रहे थे जबकि कुछ लोग रात के अंधेरे में उनके खेतों में आग लगाकर भाग रहे थे.
दिल्ली Government के मंत्री कपिल मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि शुरुआत में उन्हें किसानों की इन शिकायतों पर विश्वास नहीं हुआ. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कोई व्यक्ति अचानक खेतों में आग कैसे लगा सकता है. हालांकि, किसानों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद इस मामले को गंभीरता से लिया गया.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कपिल मिश्रा ने पंजाब के विभिन्न शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के आंकड़ों का भी हवाला दिया. उन्होंने कहा कि Saturday सुबह पांच बजे मालोट में एक्यूआई 1,238 दर्ज किया गया. वहीं, अबोहर में यह आंकड़ा 1,307 तक पहुंच गया था. Chief Minister भगवंत मान के गृह नगर संगरूर में भी Monday सुबह एक्यूआई 1,651 दर्ज किया गया है.
कपिल मिश्रा ने कहा कि बठिंडा, संगरूर और पंजाब के अन्य इलाकों से भी प्रदूषण को लेकर आंकड़े और जानकारियां सामने आई हैं. ये आंकड़े पंजाब में पराली जलाने की स्थिति और उसके संभावित प्रभाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े करते हैं.
कपिल मिश्रा ने दिल्ली में दीपावाली से पहले और बाद के प्रदूषण के आंकड़ों की तुलना करते हुए कहा कि मौजूदा स्थिति पिछले वर्षों के मुकाबले बेहतर रही है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में दीपावाली से पहले और बाद के बीच प्रदूषण स्तर में 43.33 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी. वहीं, 2024 में यह वृद्धि करीब 10 प्रतिशत रही.
उन्होंने कहा कि इस बार दीपावाली से पहले और बाद के प्रदूषण के आंकड़ों में 1.33 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. उन्होंने इसे पहली बार हुई ऐसी गिरावट बताया.
उन्होंने विपक्ष खासकर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पंजाब में पराली जलाने के मुद्दे पर राजनीति की जा रही है. 7 नवंबर की शाम पंजाब में करीब 1,200 स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आई थीं. तमाम चुनौतियों और कथित साजिशों के बावजूद Government की मेहनत और लोगों के सहयोग से प्रदूषण के स्तर में सुधार हुआ है.
–
एसएके/पीएम


