Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे पर 40 फीट गहरी खाई में पलटी यात्रियों से भरी बस; तीन की मौत, 45 घायल (लीड1)

Lucknow में आगरा एक्सप्रेसवे पर 40 फीट गहरी खाई में पलटी यात्रियों से भरी बस; तीन की मौत, 45 घायल (लीड1)

Lucknow, 9 नवंबर . उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में Monday सुबह आगरा-Lucknow एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. पारा थाना क्षेत्र के जीरो पॉइंट मोहान के पास तेज रफ्तार यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट गहरी खाई में पलट गई. हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब 45 लोग घायल हुए हैं. दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.

Police, एसडीआरएफ, दमकल और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. जिलाधिकारी विशाख जी. ने बताया कि पारा थाना क्षेत्र के आगरा-Lucknow एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर बस पलटने की सूचना मिलते ही Police, दमकल विभाग, स्वास्थ्य विभाग और राजस्व विभाग सहित सभी आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों को मौके पर भेजा गया. सभी विभागों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया.

उन्होंने बताया कि अब तक करीब 45 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है. घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है. गंभीर रूप से घायलों का इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है. इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में अब तक तीन लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है. जानकारी के मुताबिक, हादसा Monday सुबह करीब 6:30 बजे हुआ. बस बिहार जा रही थी. बस के खाई में गिरने से कई यात्री उसके भीतर फंस गए. बचाव दल ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला. वहीं, जेसीबी की मदद से बस के आसपास की मिट्टी और मलबा हटाया गया, ताकि राहत कार्य में बाधा न आए.

दमकल और आपातकालीन सेवाओं की टीम ने मल्टी डिजास्टर रेस्क्यू व्हीकल (एमडीआरवी) की मदद से करीब 35 मिनट के भीतर एक बच्चे सहित 15-16 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला. मौके पर कई एंबुलेंस तैनात की गईं. घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है.

हादसे की सूचना मिलते ही डीसीपी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में Police टीम भी मौके पर पहुंची. एसडीआरएफ, दमकल विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बचाव अभियान चलाया गया. दुर्घटनास्थल पर कई एंबुलेंस तैनात रहीं और घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाने का सिलसिला जारी रहा.

–

विकेटी/पीएम

Share