Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

सीएम योगी का निर्देश, जनसमस्याओं का संवेदनशीलता के साथ किया जाए त्वरित समाधान

सीएम योगी का निर्देश, जनसमस्याओं का संवेदनशीलता के साथ किया जाए त्वरित समाधान

गोरखपुर, 9 नवंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान Monday सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. Chief Minister ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं और तेज कार्रवाई करते हुए गुणवत्तापूर्ण व संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित कराएं.

समस्या लेकर पहुंचे लोगों को Chief Minister ने आश्वस्त करते हुए कहा, चिंता मत करिए. Government हर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी. Chief Minister जनता दर्शन के दौरान 125 लोगों से मिले. महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने लगी कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक Chief Minister खुद चलकर पहुंचे, एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके प्रार्थना पत्र लिए. उन्होंने पास में खड़े अधिकारियों को समस्या समाधान हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए.

समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व Police अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण पूरी संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध, निष्पक्ष और संतुष्टिपरक होना चाहिए. जनता दर्शन में हर बार की तरह कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे. Chief Minister ने उन्हें भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा.

उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्चस्तरीय इलाज का एस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए. एस्टीमेट मिलते ही Government तुरंत धन उपलब्ध कराएगी. जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ पहुंची थीं. Chief Minister ने बच्चों को प्यार, दुलार और आशीर्वाद के साथ चॉकलेट दीं.

इस दौरान Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने दूरदराज (जैसे बदायूं और मैनपुरी) से आए फरियादियों को आश्वस्त किया कि राज्य Government द्वारा हर समस्या का उचित समाधान किया जाएगा. किसी के साथ भी नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी.

–

विकेटी/पीएम

Share