रांची : प्रशासन ने कांग्रेस की पूर्व विधायक से खाली कराया सरकारी आवास, बाहर टेंट लगाकर की लक्ष्मी-गणेश की पूजा

रांची, 9 नवंबर . रांची के एचईसी परिसर में पूर्व विधायक और कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद का Governmentी आवास खाली कराए जाने के बाद Political पारा चढ़ गया है. आवास संख्या एफ-44 खाली कराए जाने के विरोध में अंबा प्रसाद ने Saturday को आवास के बाहर टेंट लगा दिया और धरने पर बैठ गईं.
इसके बाद Sunday रात उन्होंने परिजनों व समर्थकों के साथ टेंट में ही बैठकर लक्ष्मी-गणेश की पूजा की. उन्होंने कहा कि भगवान से प्रशासन को ‘सद्बुद्धि’ देने की प्रार्थना की.
अंबा प्रसाद कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव हैं. वह हजारीबाग जिले के बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक थीं और यह Governmentी आवास उन्हें विधायक की हैसियत से आवंटित किया गया था. वर्ष 2024 में चुनाव हारने के बावजूद आवास पर उनका कब्जा बरकरार था, जिसे प्रशासन ने Friday को खाली करा दिया.
अंबा प्रसाद ने कहा कि उनके लिए आवास कोई बड़ा मुद्दा नहीं है, वह कहीं भी रह सकती हैं, लेकिन जिस तरह उनकी अनुपस्थिति में मकान खाली कराया गया, वह उनके आत्मसम्मान पर सीधा प्रहार है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके आसपास अन्य पूर्व विधायकों के भी आवास हैं, लेकिन केवल उन्हें ही निशाना बनाया गया.
उन्होंने बड़कागांव स्थित अपने पैतृक घर पर पूर्व में चली बुलडोजर कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि उनका परिवार लगातार इस तरह के Political दबाव का सामना कर रहा है.
उन्होंने Chief Minister हेमंत सोरेन के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि कठिन समय में Government के साथ खड़े रहने के बावजूद उन्हें दीपावली जैसे पर्व से ठीक पहले इस तरह बेघर किया जाना निराशाजनक है.
दूसरी ओर, प्रशासनिक कार्रवाई का नेतृत्व करने वाले मजिस्ट्रेट मोहम्मद जफर हसनात ने बताया कि यह आवास पूर्व में अंबा प्रसाद को विधायक कोटे से आवंटित था, जिसे पिछले साल एक आईएएस अधिकारी के नाम पर ट्रांसफर कर दिया गया था.
प्रशासन के अनुसार, आवास खाली कराने के लिए कई बार नोटिस दिए गए थे. अंतिम नोटिस 2 नवंबर को जारी कर व्हाट्सएप के जरिए भी सूचना दी गई थी, लेकिन तय समय तक कोई जवाब या मकान खाली नहीं किए जाने पर यह कार्रवाई की गई.
हालांकि, अंबा प्रसाद ने किसी भी तरह का नोटिस मिलने से साफ इनकार किया है. मामले को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है.
–
एसएनसी/एबीएम


