Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
सुरक्षा,कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय

केशम द्वीप पर अमेरिका ने किया हमला, नहीं पहुंचा कोई नुकसान : ईरान

केशम द्वीप पर अमेरिका ने किया हमला, नहीं पहुंचा कोई नुकसान : ईरान

तेहरान, 9 नवंबर . अमेरिका ने Sunday देर रात ईरान के केशम द्वीप को निशाना बनाया. Monday को तेहरान ने दावा किया कि इससे उनके इलाकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी.

होर्मोजगन प्रांत के Political, सुरक्षा और सामाजिक मामलों के उप-गवर्नर अहमद नफीसी के हवाले से ईरान की Governmentी और आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए ने बताया कि केशम द्वीप पर अमेरिकी सैन्य हमले से रिहायशी या व्यावसायिक इलाकों या जरूरी बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.

नफीसी ने बताया, “जिन जगहों को निशाना बनाया गया, वे रिहायशी, व्यावसायिक और सार्वजनिक सेवा वाले इलाकों से बाहर थीं. द्वीप पर हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं.”

प्रांतीय गवर्नर के जनसंपर्क कार्यालय के अनुसार, सभी आपातकालीन, सेवा और कार्यकारी एजेंसियां ​​पूरी तरह अलर्ट पर हैं.

वहीं, नफीसी ने निवासियों से अपील की कि वे आधिकारिक स्रोतों के जरिए ही ताजा जानकारी लें. Sunday रात निवासियों ने चार धमाकों की आवाज सुनी थी.

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव पूरे होने के ठीक बाद ईरान पर जो हमला किया था उसके लिए केशम द्वीप को ही चुना गया था. अमेरिकी President डोनल्ड ट्रंप ने कहा था कि Friday (6 नवंबर) को ईरान के डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाते हुए नए सीमित हमले किए गए.

पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने इसे छोटी कार्रवाई बताया. उन्होंने कहा, “ईरान ने एक एंटी-एयरक्राफ्ट डिवाइस तैयार कर ली थी, जिसे अधिकतम 15 मिनट में ध्वस्त कर दिया गया.”

इसके बाद, ईरान के आईआरजीसी ने दावा किया कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य में केशम द्वीप के पास अमेरिका के दो ड्रोनों (एमक्यू-9 / एमक्यूएम-170) को इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम की मदद से मार गिराया.

2 नवंबर को भी केशम को निशाना बनाया गया था. अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट स्थित केशम द्वीप और हेंगम व बंदर अब्बास में हमले किए थे. केशम क्षेत्र को तेल निर्यात के लिए महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग माना जाता है.

–

केआर/

Share