Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

तेलंगाना के कर्ज पर दावों को लेकर बीआरएस ने रेवंत रेड्डी को घेरा, कहा- ‘सीएम को राज्य की आर्थिक स्थिति की समझ नहीं’

तेलंगाना के कर्ज पर दावों को लेकर बीआरएस ने रेवंत रेड्डी को घेरा, कहा ‘सीएम को राज्य की आर्थिक स्थिति की समझ नहीं’

तेलंगाना के कर्ज पर दावों को लेकर बीआरएस ने रेवंत रेड्डी को घेरा, कहा- ‘सीएम को राज्य की आर्थिक स्थिति की समझ नहीं’

हैदराबाद, 10 नवंबर . India राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने तेलंगाना के Chief Minister रेवंत रेड्डी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी प्रवक्ता दिनेश ने कहा कि यह बड़े दुख की बात है कि तेलंगाना पर ऐसा अज्ञानी Chief Minister शासन कर रहा है.

समाचार एजेंसी से बात करते हुए बीआरएस प्रवक्ता दिनेश ने तेलंगाना पर कर्ज से जुड़े दावों को लेकर कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज तेलंगाना के Chief Minister को राज्य Government के कामकाज, या राज्य की देनदारियों और संपत्तियों के बारे में बहुत कम जानकारी है, या यूं कहें कि उन्हें इस बारे में कुछ भी पता नहीं है.”

प्रवक्ता ने कहा, “रेवंत रेड्डी ने फिर से अपना वही पुराना झूठ दोहराया कि केसीआर Government ने अपने कार्यकाल में तेलंगाना पर 8 लाख करोड़ रुपए का कर्ज बढ़ा. इसके लिए वे हर साल 80,000 करोड़ रुपए का ब्याज चुका रहे हैं. लेकिन, जून में संसद में केंद्र Government के जवाब से यह साफ हो गया कि तेलंगाना पर अभी कुल 4.49 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है. इसमें से दिसंबर 2023 में, जब बीआरएस Government सत्ता से हटी थी, तब कर्ज 3,89,000 करोड़ रुपए था. इसमें से 75,000 करोड़ रुपए का कर्ज तेलंगाना को अविभाजित आंध्र प्रदेश से उसके हिस्से के रूप में मिला था. इसलिए, असल कर्ज लगभग 3.2 लाख करोड़ रुपए के आसपास है.”

उन्होंने आगे कहा, “कैग (नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) की रिपोर्ट के अनुसार, तेलंगाना राज्य हर साल केवल 22,000 करोड़ रुपए का ब्याज चुका रहा है. हमें समझ नहीं आ रहा कि रेवंत रेड्डी को 80,000 करोड़ रुपए के ब्याज का आंकड़ा कहां से मिल गया? इसीलिए हम कहते हैं कि रेवंत रेड्डी को तेलंगाना के बारे में कोई जानकारी नहीं है. कभी वे कहते हैं कि ‘भक्त रामदासु बांध’ तेलंगाना में है. कभी कहते हैं कि तेलंगाना तीन तरफ से समुद्र से घिरा है. कभी कहते हैं कि तेलंगाना India का इकलौता राज्य है जहां समुद्र तट नहीं है. और कभी कहते हैं कि India ने ओलंपिक में कोई स्वर्ण पदक नहीं जीता है. यह बड़े दुख की बात है कि तेलंगाना पर ऐसा अज्ञानी Chief Minister शासन कर रहा है.”

के. कविता पर टिप्पणी को लेकर बीआरएस ने Chief Minister रेवंत रेड्डी की आलोचना की. प्रवक्ता दिनेश ने कहा कि रेवंत रेड्डी ने एक बार फिर अपनी खराब भाषा, गलत विषयों के चुनाव और अपनी गिरी हुई सोच का परिचय दिया है. वे तेलंगाना की कुछ घटनाओं का जिक्र कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने कहा कि केसीआर के परिवार में आपसी मतभेद के कारण उन्होंने कविता को बाहर निकाल दिया है.

बीआरएस प्रवक्ता ने कहा, “हर परिवार में मतभेद होते हैं, और समय के साथ वे सुलझ भी जाते हैं. लेकिन अगर रेवंत रेड्डी इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं और ऐसे शब्दों का चुनाव करते हैं, तो हम भी उनसे पूछना चाहेंगे, संजय गांधी की विधवा को इंदिरा गांधी के घर से क्यों निकाल दिया गया था? उन्हें कांग्रेस से दूर क्यों कर दिया गया? और अगर बात रेवंत रेड्डी के परिवार की ही करें, तो उनके भाई की बेटी की शादी में रेवंत रेड्डी की पत्नी और बेटी क्यों शामिल नहीं हुईं?”

प्रवक्ता दिनेश ने कहा, “रेवंत रेड्डी, हम भी ऐसी बातें उठा सकते हैं. आपके और आपके परिवार के कई राज़ दबे पड़े हैं. लेकिन हम आपके स्तर तक नहीं गिरेंगे, क्योंकि हमारा पूरा ध्यान तेलंगाना के मुद्दों पर होगा. हम राज्य Government के कुप्रबंधन और आपके की ओर से किए जा रहे घोटालों के लिए आपको ही जिम्मेदार ठहराएंगे.”

बसारा आईआईआईटी में भोजन और पानी का संकट पर उन्होंने रेवंत रेड्डी Government पर प्रश्न खड़े किए. प्रवक्ता दिनेश ने कहा, “बसारा आईआईआईटी में एक ऐसी घटना सामने आई है, जहां छात्रों को दिए जा रहे भोजन और पानी की गुणवत्ता बेहद खराब है. हम रेवंत रेड्डी और उनकी Government से पूछना चाहते हैं कि कम आय वाले परिवारों के लोगों के प्रति इतनी लापरवाही क्यों बरती जा रही है? क्या इसलिए कि वे आपके किसी कमीशन या अन्य लेन-देन में योगदान नहीं देते? गुरुकुलों में पहले भी फूड पॉइजनिंग के कई मामले सामने आ चुके हैं और अब यही स्थिति बसारा आईआईआईटी में भी देखने को मिल रही है.”

उन्होंने कहा, “तेलंगाना में हालात इतने खराब हैं कि पानी की कमी के कारण स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों के लिए छुट्टियां घोषित करनी पड़ रही हैं. यह कांग्रेस Government की विफलता है. मानसून के दौरान कालेश्वरम परियोजना में पर्याप्त पानी उपलब्ध था, लेकिन Government पंप चलाकर उस पानी को ऊपर तक पहुंचाने में नाकाम रही. आज छात्रों को बेहद खराब गुणवत्ता वाला भोजन और पानी दिया जा रहा है, जिससे वे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, और रेवंत रेड्डी Government को इसकी कोई परवाह नहीं है. और राहुल गांधी कहां हैं, जो पूरे देश में ‘India जोड़ो यात्रा’ कर रहे हैं? मेरी मांग है कि राहुल गांधी निर्मल बसारा आईआईआईटी आएं और कांग्रेस Government के कार्यकाल में छात्र जिन मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, उस पर उनसे बात करें.”

–

डीसीएच/

Share