Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

राहुल गांधी बहस के लिए संसद आएं, सड़कों पर बहस का कोई मतलब नहीं : आनंद दुबे

राहुल गांधी बहस के लिए संसद आएं, सड़कों पर बहस का कोई मतलब नहीं : आनंद दुबे

Mumbai , 10 नवंबर . शिवसेना के प्रवक्ता आनंद दुबे ने Prime Minister Narendra Modi को Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ओर से दी गई बहस की चुनौती पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को Prime Minister की टिप्पणी को व्यक्तिगत रूप से नहीं लेना चाहिए क्योंकि Prime Minister ने अपने बयान में किसी का नाम नहीं लिया था. साथ ही उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी बहस करना चाहते हैं तो उन्हें संसद के सत्र के दौरान सदन में आकर चर्चा करनी चाहिए.

शिवसेना के प्रवक्ता आनंद दुबे ने से बात करते हुए कहा, “राहुल गांधी इसे व्यक्तिगत रूप से क्यों ले रहे हैं? Prime Minister ने उनका नाम तक नहीं लिया. उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया. इसके बावजूद राहुल गांधी बार-बार कह रहे हैं कि उन्हें और उनकी पार्टी को ‘Naxalite’ कहा गया है. राहुल आप समझदार हैं और देश में विपक्ष के नेता हैं. फिर आप इस बात को खुद पर क्यों ले रहे हैं?”

उन्होंने कहा कि ‘शहरी Naxalite’ शब्द उन लोगों की मानसिकता के संदर्भ में इस्तेमाल किया जाता है, जिनकी विचारधारा ऐसी होती है. बहस की चुनौती पर दुबे ने कहा कि संसद का गठन चर्चा और बहस के लिए किया गया है, जबकि सड़कें विरोध-प्रदर्शन के लिए होती हैं. ऐसे में राहुल गांधी को संसद का सत्र शुरू होने पर सदन में आकर बहस करनी चाहिए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी इतनी छोटी-सी बात भी नहीं समझ पा रहे हैं.

Prime Minister Narendra Modi और यूक्रेन के President वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच हुई फोन पर बातचीत पर भी आनंद दुबे ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि India हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है और रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त कराने के लिए मध्यस्थता की भूमिका निभाना चाहता है.

दुबे ने कहा कि दोनों देशों के बीच जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए विभिन्न मुद्दों और दृष्टिकोणों पर बातचीत हो रही है. इसमें खाद्य आपूर्ति जैसे महत्वपूर्ण विषय भी शामिल हैं. यदि बातचीत के जरिए कोई सहमति या समझौता होता है और India की मध्यस्थता से युद्ध समाप्त हो जाता है, तो यह पूरी दुनिया के लिए फायदेमंद स्थिति होगी.

उन्होंने कहा, “युद्ध से कभी किसी का भला नहीं हुआ है. हमारा देश शुरू से ही भगवान बुद्ध की भूमि रहा है, युद्ध की नहीं. आज पूरी दुनिया युद्ध की चपेट में है, जबकि India में लोग होली और दिवाली जैसे त्योहार मना रहे हैं. India हमेशा शांति और सद्भाव का संदेश देता आया है.”

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आनंद दुबे ने कांग्रेस की चुनावी स्थिति पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि Gujarat और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में कांग्रेस लंबे समय से सत्ता से बाहर है, लेकिन वहां लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत लगातार चुनाव हो रहे हैं. Rajasthan में भी हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन होता रहा है, जहां कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस को जीत मिलती है.

दुबे ने कहा कि गहलोत को चुनावी प्रक्रिया को लेकर इतनी बेचैनी दिखाने की जरूरत नहीं है. कांग्रेस का जनाधार लगातार कम हो रहा है और पार्टी चुनाव जीतने में संघर्ष कर रही है. उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस को कई चुनावी हार का सामना करना पड़ा है और पार्टी के नेता हार के रिकॉर्ड बना रहे हैं.

आनंद दुबे ने अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा, “गहलोत, आप बहुत वरिष्ठ नेता हैं और कभी जादूगर भी रह चुके हैं. थोड़ा पानी पीजिए, गहरी सांस लीजिए और योग कीजिए. कोई जादू ही दिखा दीजिए, ताकि कांग्रेस चुनाव जीत सके.”

–

एसएके/पीएम

Share