गया स्टेशन पर छठ गीतों से हो रहा यात्रियों का स्वागत, स्पेशल ट्रेनों से मिली राहत

गया, 10 नवंबर . छठ महापर्व की आहट के साथ ही गया जंक्शन का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है. स्टेशन के प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और परिसर में छठ के पारंपरिक लोकगीत गूंज रहे हैं. बाहर से आने वाले यात्री जैसे ही स्टेशन पर कदम रख रहे हैं, उन्हें छठ गीत सुनकर अपने घर और अपनी मिट्टी का अपनापन महसूस हो रहा है. रेलवे प्रशासन की ओर से की गई इस पहल और छठ के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.
गया जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है. लोग देश के अलग-अलग हिस्सों से अपने गांव-घर लौट रहे हैं. कई लोग दिल्ली, Mumbai , कोलकाता और अन्य बड़े शहरों से छठ मनाने के लिए आए हैं. स्टेशन पर उतरते ही छठ गीतों की धुन सुनकर उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है. लोगों का कहना है कि इस बार रेलवे ने यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा है.
गया के रहने वाले दिवाकर कुमार Patna जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि छठ आस्था का महान पर्व है. यह सूर्य भगवान की उपासना का पर्व है. इस अवसर पर गया स्टेशन पर हर जगह छठ के लोकगीत बज रहे हैं. इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है.
दिवाकर कुमार ने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश में छठ महापर्व को बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है. लोग दूर-दूर से अपने घर आते हैं. यह पर्व अब केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मनाया जाने लगा है. स्टेशन पर मौजूद भीड़ को देखकर यही लगता है कि सभी लोग इस महान पर्व को मनाने के लिए अपने गांव की ओर रवाना हो रहे हैं. यहां उपस्थित सभी लोग आस्था से जुड़े हुए हैं.
उन्होंने India Government, Prime Minister Narendra Modi और रेल मंत्री के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि Government और रेल मंत्री के सहयोग से लोगों के लिए स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गई है. पहले छठ के समय लोगों को काफी असुविधा होती थी. दूर-दूर से आने वाले यात्रियों को ट्रेन में जगह नहीं मिलती थी. इस बार स्पेशल ट्रेन चलाकर उनकी परेशानी को दूर किया गया है. यह बहुत ही सराहनीय कदम है. इसके लिए Prime Minister मोदी की जितनी सराहना की जाए, वह कम है.
New Delhi से गया आए मोहन कुमार ने कहा कि वह छठ पर्व मनाने के लिए ही घर आए हैं. बिहार में छठ गीतों का बहुत महत्व है. बिहार को देखकर ही अब दूसरे राज्यों में भी लोग छठ मनाने लगे हैं. छठ के गीतों ने पूरे देश में अपनी पहचान बनाई है.
उन्होंने कहा कि उनकी ओर से और पूरे बिहार की ओर से रेलवे को बहुत-बहुत धन्यवाद है. स्टेशन पर ऐसी सुविधा पहली बार की गई है. छठ गीतों के साथ यात्रियों का स्वागत किया जा रहा है. बाहर से आने वाले लोग गीत सुनकर बहुत खुश हो रहे हैं. गया जंक्शन पर यह पहली बार हुआ है. स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा रही है. रेलवे ने यात्रियों को बहुत सुविधा दी है.
Patna जा रहे अनिल कुमार सिंह ने कहा कि रेलवे की पहल बहुत ही सराहनीय है. इस समय चारों तरफ का वातावरण छठमय हो गया है. स्टेशन परिसर में छठ गीतों का प्रसारण हो रहा है. इससे वातावरण पूरी तरह शुद्ध और पवित्र लग रहा है.
अनिल सिंह ने कहा कि इस समय जो यात्री बाहर से आ रहे हैं, वे सभी छठ के लिए ही आ रहे हैं. जब उन्हें स्टेशन पर छठ का गीत सुनाई देता है, तो उन्हें अपनापन महसूस होता है. यह गीत उन्हें बिहार की भूमि से जोड़ देता है. इसलिए छठ गीत बजाना रेलवे का बहुत ही सराहनीय कार्य है.
उन्होंने स्पेशल ट्रेनों के बारे में भी कहा कि बिहार का सबसे महान पर्व छठ है. इस अवसर पर यात्रियों को बड़ी कठिनाई होती है. ऐसे में स्पेशल ट्रेन चलाना पुण्य का काम है. Government ने इस बारे में सोचा, इसके लिए Government बधाई की पात्र है.
–
पीआईएम/पीएम


