Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

महराजगंज में संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने से हड़कंप, परिजन बेहाल

महराजगंज में संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने से हड़कंप, परिजन बेहाल

महराजगंज, 10 नवंबर . यूपी के महराजगंज जिले के परसामलिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिरसिया मसरकी गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 29 वर्षीय युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.

​मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि युवक की हत्या किसी और तरीके से नहीं बल्कि धारदार चाकू से क्रूरतापूर्वक हमला करके की गई है. इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है.

​सूचना मिलते ही स्थानीय Police मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. Police अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की शिकायत और घटनास्थल के साक्ष्यों के आधार पर हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा. इस वारदात के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है.

मृतक के जीजा सूरज गुप्ता ने से बताया, “युवक की साजिश के साथ हत्या की गई है. सीने पर चाकू मार कर उसकी हत्या की गई है. अमावस्या के दिन विवाद हुआ था. इस मामले में जो भी दोषी पाया जाए, उसको कड़ी से कड़ी सजा मिले. अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.”

मृतक के दादा जोखू प्रसाद गुप्ता ने बताया, “धान ढुलाई के बाद बाजार से सब्जी लेकर आया था और फिर उसका कोई पता नहीं चला. रातभर उसकी तलाश की गई. साजिश करके हत्या की गई है. अमावस्या के दिन फैसल नामक एक शख्स से उसकी कहासुनी हुई थी. इस मामले की जांच की जाए और जो भी दोषी पाया जाए उसको कड़ी से कड़ी सजा दी जाए. यही हमारी मांग है.”

–

एसडी/पीएम

Share