जम्मू-कश्मीर : जवानों के बीच पहुंचे कुमार सानू, बोले- आप लोगों की वजह से ही हम सब सुरक्षित हैं

Mumbai , 10 नवंबर . गायक कुमार सानू इन दिनों उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आयोजित हो रहे पहले ‘कश्मीर गॉट टैलेंट’ कार्यक्रम में व्यस्त हैं. इसी बीच उन्होंने बारामूला, जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के कैंप का दौरा किया.
गायक कुमार सानू ने इंस्टाग्राम पर बीएसएफ के जवानों के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिनमें वे जवानों के साथ नजर आ रहे हैं. जारी किए गए वीडियो में गायक जवानों के साथ मिलकर ‘India माता की जय’ जैसे नारे लगा रहे हैं.
अपने पोस्ट के जरिए गायक ने जवानों की बहादुरी को सलाम किया. तस्वीरें पोस्ट कर उन्होंने लिखा, “बारामूला, जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के कैंप और उससे लगे बीएसएफ कैंप का दौरा किया. हमारे बहादुर जवानों को सलाम! आप सभी को कोटि-कोटि नमन. हमारे जवानों की वजह से ही हम सब सुरक्षित हैं.”
कुमार सानू की पोस्ट को पसंद किया जा रहा है. कई फैंस कमेंट सेक्शन के जरिए उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं और जवानों की बहादुरी को भी सलाम कर रहे हैं.
बता दें कि गायक कुमार सानू ‘कश्मीर गॉट टैलेंट’ कार्यक्रम की वजह से इन दिनों कश्मीर दौरे पर हैं. इस प्रतियोगिता के ऑडिशन 8 से 10 नवंबर 2026 तक गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, कुपवाड़ा में हुए हैं और इसका ग्रैंड फिनाले 11 नवंबर को है.
यह प्रतियोगिता केवल संगीत और नृत्य तक ही सीमित नहीं है. इसमें चित्रकला, रेखाचित्र, सुलेख और कश्मीरी लोक प्रदर्शन भी शामिल हैं.
इस इवेंट में Bollywood के प्रसिद्ध गायक कुमार सानू, Actor-निर्माता हरमन बावेजा, कोरियोग्राफर मुदस्सर मलिक सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हस्तियां शामिल हो रही हैं.
इस मंच का आयोजन भारतीय सेना, कुपवाड़ा जिला प्रशासन और ‘ताहा फिल्म इंटरनेशनल’ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है, जिसका उद्देश्य वहां की छिपी हुई युवा प्रतिभाओं (गायन, नृत्य, चित्रकला, लोक कला आदि) को एक बड़ा मंच देना है.
कश्मीर गॉट टैलेंट, भारतीय सेना द्वारा जिले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नवीनतम कड़ी है. सितंबर में, इसने इंटर-कॉलेज स्किट प्रतियोगिता आयोजित की थी. जून में, इसने जश्न-ए-कुपवाड़ा का आयोजन किया, जो कश्मीरी संगीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों वाला एक उत्सव था.
–
एनएस/एएस


