Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

मलाइका-अरबाज ने बेटे अरहान के लिए लिखा प्यार भरा नोट, बचपन की तस्वीरें शेयर कीं

मलाइका अरबाज ने बेटे अरहान के लिए लिखा प्यार भरा नोट, बचपन की तस्वीरें शेयर कीं

मलाइका-अरबाज ने बेटे अरहान के लिए लिखा प्यार भरा नोट, बचपन की तस्वीरें शेयर कीं

Mumbai , 9 नवंबर . Actress मलाइका अरोड़ा और Actor अरबाज खान के बेटे अरहान खान Monday को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. दोनों ने social media के जरिए बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.

Actress मलाइका अरोड़ा ने अपने बेटे को जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर अरहान के बचपन के अनमोल पलों को कैद करने वाली कुछ थ्रोबैक तस्वीरें पोस्ट कीं. तस्वीरों के साथ उन्होंने अपने बेटे के लिए प्यार जताया और उसे उसके खास दिन पर बधाई दी. मलाइका अरोड़ा ने लिखा, “कोई पहाड़ इतना ऊंचा नहीं, जिसे पार न किया जा सके. मेरे प्यारे बच्चे, जन्मदिन मुबारक हो. सबसे ज्यादा प्यार तुम्हीं से है.”

अरहान के पिता, एक्टर-प्रोड्यूसर अरबाज खान ने भी अपने बेटे के लिए बर्थडे मैसेज शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अरहान के गाल पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में पिता-बेटे के बीच का प्यारा देखने को मिल रहा है. अरबाज खान ने लिखा, “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, अरहान खान.”

उन्होंने आगे लिखा, “अरहान आपसे प्यार, गर्व हुए और जिंदगी भर आपके साथ खड़े रहने का वादा करते हुए मुझे 24 साल पूरे हो गए हैं. शायद मैं हर दिन तुम्हें ये नहीं कह पाता लेकिन मैं चाहता हूं आप जानो कि मुझे आप पर कितना गर्व है.”

उन्होंने अपनी बात को खत्म करते हुए लिखा, “आपका पिता होना, जिंदगी ने मेरे सबसे खूबसूरत किरदारों में से एक है.आज, जब मैं आपको एक मैच्योर, कॉन्फिडेंट और शानदार यंग मैन के रूप में बड़ा होते देख रहा हूं, तो मेरा दिल गर्व और शुक्रगुजारी से भर जाता है. बड़े सपने देखते रहो, विनम्र रहो और हमेशा खुद पर भरोसा रखो. मैं आपके लिए दुआ करता हूं कि तुम्हें अपने सपनों का पीछा करने की हिम्मत, चुनौतियों से लड़ने की ताकत और सही फैसले लेने की समझ मिले. हमेशा याद रखना कि तुम कितने भी बड़े हो जाओ, तुम हमेशा मेरे लिए मेरे छोटे से बेटे ही रहोगे.”

–

एनएस/पीएम

Share