Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

विदेश सचिव विक्रम मिसरी पहुंचे पेरिस, भारत-फ्रांस के बीच अंतरिक्ष, आर्थिक सुरक्षा पर हुई वार्ता

विदेश सचिव विक्रम मिसरी पहुंचे पेरिस, भारत फ्रांस के बीच अंतरिक्ष, आर्थिक सुरक्षा पर हुई वार्ता

विदेश सचिव विक्रम मिसरी पहुंचे पेरिस, भारत-फ्रांस के बीच अंतरिक्ष, आर्थिक सुरक्षा पर हुई वार्ता

पेरिस, 9 नवंबर . India के विदेश सचिव विक्रम मिसरी Monday को पेरिस पहुंचे, जहां वह भारत-फ्रांस अंतरिक्ष रणनीतिक संवाद के तीसरे संस्करण और आर्थिक सुरक्षा एवं महत्वपूर्ण तकनीकों पर पहली वार्ता में हिस्सा लेंगे.

फ्रांस स्थित भारतीय दूतावास ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर कहा, “India के विदेश सचिव विक्रम मिसरी Monday को पेरिस पहुंचे. वह तीसरे भारत-फ्रांस रणनीतिक अंतरिक्ष संवाद और आर्थिक सुरक्षा एवं महत्वपूर्ण तकनीकों पर पहली वार्ता में भाग लेंगे.”

इन बैठकों का उद्देश्य India और फ्रांस के बीच सहयोग को और मजबूत बनाना है. खास तौर पर मजबूत और भरोसेमंद सप्लाई चेन विकसित करने पर जोर दिया जाएगा.

दूतावास के अनुसार, इन चर्चाओं से अंतरिक्ष, महत्वपूर्ण तकनीकों और आर्थिक सुरक्षा के क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग और गहरा होगा. विशेष रूप से लचीली और सुरक्षित सप्लाई चेन बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा.

सितंबर में India के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने अपने फ्रांसीसी समकक्ष फिलिप बैप्टिस्ट से मुलाकात की थी. उस दौरान उन्होंने कहा था कि India और फ्रांस के बीच अंतरिक्ष सहयोग अब एक नए चरण में प्रवेश कर चुका है. उन्होंने बताया था कि अब सहयोग का दायरा मानव अंतरिक्ष मिशन, स्पेस स्टार्टअप्स और नए अंतरिक्ष इकोसिस्टम तक बढ़ चुका है.

जितेंद्र सिंह ने कहा था कि भारत-फ्रांस अंतरिक्ष सहयोग की शुरुआत 1960 के दशक में ‘साउंडिंग रॉकेट’ प्रयोगों से हुई थी और आज यह साझेदारी संयुक्त उपग्रह मिशनों, प्रक्षेपण तकनीकों, मानव अंतरिक्ष उड़ानों और नई अंतरिक्ष तकनीकों तक पहुंच चुकी है.

उन्होंने ‘मेघा-ट्रोपिक्स’ और ‘सरल’ जैसे संयुक्त उपग्रह मिशनों का भी उल्लेख किया, जिन्हें इसरो (इसरो) और फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसी सीएनईएस ने मिलकर विकसित किया था. उन्होंने इन्हें दोनों देशों के लंबे और मजबूत सहयोग का महत्वपूर्ण उदाहरण बताया.

मंत्री ने कहा था कि दोनों देश जल्द ही तीसरे संयुक्त उपग्रह ‘तृष्णा’ के विकास पर काम करेंगे. साथ ही उन्होंने India के गगनयान मिशन में फ्रांस द्वारा दिए जा रहे सहयोग की सराहना की थी, जिसमें जरूरी सामग्री उपलब्ध कराना और फ्लाइट सर्जनों को प्रशिक्षण देना शामिल है.

इससे पहले सितंबर में Prime Minister Narendra Modi ने पेरिस में आयोजित पहले अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष शिखर सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया था. उन्होंने फ्रांस समेत अन्य देशों को India के अगले चरण के अंतरिक्ष अभियानों में साझेदार बनने का निमंत्रण दिया था.

Prime Minister मोदी ने कहा था कि वैश्विक अंतरिक्ष क्षेत्र का भविष्य टकराव के बजाय सहयोग, अल्पकालिक लाभ के बजाय स्थिरता और बहिष्कार के बजाय समावेशिता के सिद्धांतों पर आधारित होना चाहिए. उन्होंने यह भी बताया था कि India के रॉकेटों के जरिए अब तक 34 देशों के 430 से अधिक उपग्रह अंतरिक्ष में भेजे जा चुके हैं. यह India की अंतरिक्ष क्षमताओं पर दुनिया के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है.

–

एवाई/डीकेपी

Share