Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

चीन ने अमेरिका से आयातित माल पर अतिरिक्त शुल्क लगाने के उपाय में समायोजन किया

चीन ने अमेरिका से आयातित माल पर अतिरिक्त शुल्क लगाने के उपाय में समायोजन किया

बीजिंग, 9 नवंबर . चीनी राज्य परिषद के सीमा शुल्क विभाग ने हाल में ज्ञापन जारी कर अमेरिका से आयातित माल पर अतिरिक्त शुल्क लगाने के उपाय में समायोजन करने की घोषणा की.

चीन और अमेरिका के नेताओं की वाशिंगटन में हुई मुलाकात में मिली उपलब्धियों का कार्यान्वयन करने के लिए चीन के टैरिफ कानून, सीमा शुल्क कानून और विदेशी व्यापार कानून आदि नियमों और अंतर्राष्ट्रीय कानून के मूल सिद्धांत के अनुसार राज्य परिषद की अनुमति पर सीमा शुल्क विभाग ने उक्त ज्ञापन जारी किया.

इसमें कहा गया है कि 10 नवंबर के दोपहर बाद 1 बजकर 1 मिनट से अमेरिका से आयातित माल पर अतिरिक्त शुल्क लगाने के उपाय में समायोजन किया जाएगा. अमेरिका से आने वाले सामान पर 24 प्रतिशत की अतिरिक्त टैरिफ दर को और दो महीनों के लिए निलंबित रखा जाएगा, जबकि 10 प्रतिशत की अतिरिक्त टैरिफ दर को बनाए रखा जाएगा.

ज्ञापन में कहा गया है कि चीन का कदम दोनों पक्षों के उद्यमों के बीच सहयोग के लिए स्थिर और पूर्वानुमानित नीतिगत वातावरण तैयार करने के लिए लाभदायक है. इससे चीन-अमेरिका आर्थिक और व्यापारिक संबंधों का सतत और अच्छा विकास बढ़ाया जाएगा.

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

डीकेपी/

Share