आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे हादसे के बाद सख्त हुए ब्रजेश पाठक, सड़क सुरक्षा के लिए दिए कड़े निर्देश

Lucknow, 9 नवंबर . उत्तर प्रदेश की राजधानी में Monday की सुबह आगरा-Lucknow एक्सप्रेसवे पर जीरो माइल के निकट हुए दर्दनाक बस हादसे को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के उप Chief Minister ब्रजेश पाठक ने सड़क सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संबंधित विभागों को प्रभावी और ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.
उप Chief Minister ब्रजेश पाठक ने अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग, परिवहन आयुक्त, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) तथा प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है.
उन्होंने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी एक्सप्रेसवे पर संचालित वाहनों के लिए निर्धारित गति सीमा का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए. इसके साथ ही समय-समय पर वाहन चालकों की काउंसलिंग कराई जाए, ताकि उन्हें तेज रफ्तार से होने वाले हादसों और यातायात नियमों के उल्लंघन के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा सके.
उप Chief Minister ने यह भी निर्देशित किया है कि प्रत्येक वाहन चालक का एक्सप्रेसवे पर प्रवेश करने से पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे यह पता लगाया जा सके कि चालक ने किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ का सेवन तो नहीं किया है. नशे की हालत में वाहन चलाने की किसी भी स्थिति को बर्दाश्त न किया जाए.
उन्होंने संबंधित सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक नीतियां निर्धारित करने और उनके प्रभावी अनुपालन के निर्देश दिए हैं, ताकि एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और भविष्य में इस प्रकार की हृदयविदारक दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.
यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता उप Chief Minister ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी संबंधित विभागों को पूरी जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ कार्य करना होगा.
–
विकेटी/एएसएच


