Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

जम्मू अग्निकांड पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले, प्रभावित व्यापारियों को राहत देने पर विचार करे सरकार

जम्मू अग्निकांड पर Union Minister जितेंद्र सिंह बोले, प्रभावित व्यापारियों को राहत देने पर विचार करे Government

जम्मू, 9 नवंबर . Union Minister डॉ. जितेंद्र सिंह ने Sunday को जम्मू के आग प्रभावित नेहरू मार्केट का दौरा किया. दीपावली समारोह के दौरान वेयरहाउस इलाके में स्थित कमला मार्केट में लगी भीषण आग में कई दुकानें जलकर खाक हो गई थीं. मंत्री ने प्रभावित जगह का जायजा लिया, व्यापारियों से बातचीत की और आग लगने की संभावना वाले स्थानों के लिए एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) बनाने का आह्वान किया.

डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर Government से प्रभावित व्यापारियों को उचित राहत देने पर विचार करने का आग्रह किया. उन्होंने अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं से कहा कि वे बचाव उपायों को लेकर व्यापारियों के साथ समन्वय करें.

मंत्री ने प्रभावित जगह का दौरा किया और नुकसान के दायरे का जायजा लिया. उन्होंने उन व्यापारियों से बातचीत की, जिनकी दुकानें आग में क्षतिग्रस्त हो गई थीं और उन्हें हुए नुकसान को लेकर उनकी चिंताएं सुनीं.

जम्मू की अतिरिक्त उपायुक्त अनुसिया जम्वाल के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने डॉ. जितेंद्र सिंह को घटना से जुड़ी परिस्थितियों और आग पर काबू पाने के लिए प्रशासन तथा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी.

दीपक गुप्ता के नेतृत्व में ‘वेयर हाउस ट्रेडर्स एसोसिएशन’ के सदस्यों ने मंत्री को घटनाक्रम और इस दौरान आई परेशानियों के बारे में बताया. उन्होंने फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की त्वरित कार्रवाई की भी सराहना की और कहा कि समय रहते उनके पहुंचने से जान-माल का बड़ा नुकसान टल गया.

आग की भीषणता के बावजूद किसी की जान न जाने पर राहत जताते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि विशेष रूप से भीड़-भाड़ वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और आग के लिहाज से संवेदनशील जगहों पर बेहतर तैयारी और प्रभावी बचाव प्रणालियों की कितनी आवश्यकता है.

मंत्री ने जम्मू-कश्मीर Government से आग्रह किया कि वे आग में अपना सामान और संपत्ति गंवाने वाले व्यापारियों को मुआवजा देने की संभावना पर विचार करें. उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को इस मामले की जांच करनी चाहिए, ताकि प्रभावित व्यापारियों को वित्तीय सहायता देने की गुंजाइश तलाशी जा सके, जिनका व्यापारिक प्रतिष्ठान और माल जलकर नष्ट हो गया है.

डॉ. जितेंद्र सिंह ने व्यावसायिक क्षेत्रों में आग से जुड़ी आपात स्थितियों से निपटने के लिए संस्थागत तैयारियों को मजबूत करने पर जोर दिया. इन इलाकों में दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान एक-दूसरे के बहुत करीब होते हैं, जिससे आपातकालीन टीमों के लिए काम करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. उन्होंने आग के प्रति संवेदनशील जगहों के लिए एक विशेष ‘स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर’ (एसओपी) बनाने का सुझाव दिया, ताकि ऐसी घटनाओं के समय त्वरित, समन्वित और प्रभावी कार्रवाई की जा सके.

डॉ. जितेंद्र सिंह ने सुझाव दिया कि जम्मू-कश्मीर की ‘फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज’ को ‘ट्रेडर्स फेडरेशन’ के साथ एक बैठक करनी चाहिए, ताकि मिलकर एक व्यापक एसओपी तैयार की जा सके. उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में संबंधित विभागों और व्यापारी समुदाय के प्रतिनिधियों को एक साथ आना चाहिए, ताकि आग लगने के संभावित खतरों की पहचान की जा सके, बचाव के इंतजाम मजबूत किए जा सकें और आपातकालीन तैयारियों को बेहतर बनाया जा सके.

मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि एसओपी में न केवल आपात स्थिति में की जाने वाली कार्रवाई पर ध्यान दिया जाना चाहिए, बल्कि आग लगने के जोखिम को कम करने के लिए बचाव के उपायों पर भी ध्यान देना चाहिए. ‘फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज’ और व्यापारियों के बीच नियमित तालमेल, साथ ही सुरक्षा नियमों के बारे में बेहतर जागरूकता होने से, भीड़-भाड़ वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में खतरों को कम करने में मदद मिल सकती है.

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि नेहरू मार्केट की घटना से मिले सबक का इस्तेमाल ऐसी ही अन्य जगहों पर आग से सुरक्षा की तैयारियों को मजबूत करने के लिए किया जाना चाहिए. इससे यह सुनिश्चित होगा कि व्यापारी और आपातकालीन सेवाएं किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए बेहतर ढंग से तैयार रहें.

–

एससीएच/वीसी

Share