Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

काली पूजा विसर्जन को लेकर भागलपुर में फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

काली पूजा विसर्जन को लेकर भागलपुर में फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

भागलपुर, 9 नवंबर . काली पूजा विसर्जन यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से भागलपुर जिला प्रशासन और Police प्रशासन ने Monday को शहर के विभिन्न संवेदनशील और प्रमुख क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च का नेतृत्व जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और वरिष्ठ Police अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने किया.

फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासनिक एवं Police अधिकारियों ने शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. साथ ही आम नागरिकों को शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया.

जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि काली पूजा विसर्जन यात्रा के दौरान सभी निर्धारित मार्गों पर आवश्यक प्रशासनिक और सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं. उन्होंने भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया, ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को किसी तरह की असुविधा न हो.

वरिष्ठ Police अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने Police अधिकारियों को पर्याप्त Police बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि असामाजिक और शरारती तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

फ्लैग मार्च के दौरान पूजा समितियों, श्रद्धालुओं और नागरिकों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने, निर्धारित विसर्जन मार्ग और समय का अनुपालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई. प्रशासन ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल Police या प्रशासन को देने का भी आग्रह किया.

जिला प्रशासन ने बताया कि काली पूजा विसर्जन यात्रा को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं. प्रशासन और Police की संयुक्त टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. साथ ही नागरिकों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है.

–

एएसएच/वीसी

Share