बेंगलुरु: हार्ट अटैक की झूठी कहानी बनाकर छिपाई हत्या, पत्नी-प्रेमी पुलिस के हत्थे चढ़े

Bengaluru, 9 नवंबर . Bengaluru Police ने Monday को पति की हत्या और मौत को दिल का दौरा बताकर फर्जी सबूत पेश करने के आरोप में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार किया.
इलेक्ट्रॉनिक सिटी Police स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले बेट्टादासनपुरा मेन रोड स्थित डोड्डथोगुरु में एक व्यक्ति की मौत की जांच के बाद यह मामला सामने आया.
मृतक के भाई ने 12 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बड़े भाई बाथरूम जाते समय फिसलकर गिर गए और दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई. शिकायत के आधार पर Police ने अप्राकृतिक मृत्यु (यूडीआर) का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद Police ने मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की और अतिरिक्त जानकारी जुटाई.
5 नवंबर को Police ने पूछताछ के लिए आरोपियों में से एक को बुलाया. पूछताछ के दौरान उसने मृतक की पत्नी के साथ अपने अवैध संबंध होने की बात कबूल कर ली.
Police के अनुसार, मृतक को उनके संबंधों के बारे में पता चल गया था और उसने दोनों को चेतावनी भी दी थी. आरोपियों को लगा कि मृतक उनके रिश्ते में बाधा बन रहा है, इसलिए उन्होंने उसकी हत्या करने की साजिश रची.
Police ने बताया कि 12 अक्टूबर की तड़के आरोपियों ने व्यक्ति का गला घोंट दिया और उसकी नाक व मुंह बंद करके उसका दम घोंट दिया. हत्या को छिपाने के लिए आरोपियों ने परिवार वालों और अन्य लोगों को बताया कि बाथरूम जाते समय वह फिसल कर गिर गया था, जिसके बाद उसे हार्ट अटैक आ गया.
पहले आरोपी के कबूलनामे के बाद Police ने 6 नवंबर को डोड्डाथोगुरु स्थित घर से मृतक की पत्नी को हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान उसने भी इस अपराध में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली. Police ने बताया कि इसके बाद यूडीआर मामले को हत्या के मामले में बदल दिया गया.
दोनों आरोपियों को 6 नवंबर को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें सात दिन की Police हिरासत में भेज दिया गया. मामले की आगे की जांच जारी है. यह ऑपरेशन इलेक्ट्रॉनिक सिटी डिवीजन के Police उपायुक्त (डीसीपी) एम. नारायण और सहायक Police आयुक्त (एसीपी) केएम सतीश के मार्गदर्शन में चलाया गया. इस मामले का खुलासा इलेक्ट्रॉनिक सिटी Police स्टेशन के इंस्पेक्टर अजरुद्दीन के नेतृत्व वाली एक टीम ने किया.
एक अन्य मामले में केंगेरी Police ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उस पर आरोप है कि उसने Bengaluru में एक मंदिर के सामने सो रही 65 वर्षीय महिला की हत्या कर दी और उसके पास से नकदी व गहने लूट लिए.
मृतक महिला की पहचान नारायणम्मा के रूप में हुई है. 3 नवंबर को कोनासांद्रा के वृषभावती नगर लेआउट स्थित पातालदम्मा मंदिर के सामने उनका शव मिला था.
Police ने बताया कि पारिवारिक समस्याओं के कारण नारायणम्मा अपना घर छोड़ चुकी थीं और कई दिनों से रात में मंदिर के बाहर सो रही थीं. एक स्थानीय निवासी ने उनका शव देखा और उनके बेटे को सूचना दी, जिसने उनकी पहचान की. बेटे की शिकायत पर Police ने शुरुआत में ‘अप्राकृतिक मौत’ (अननेचुरल डेथ) का मामला दर्ज किया था.
हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान मिली जानकारी से पता चला कि नारायणम्मा की हत्या की गई थी और उनसे लूटपाट हुई थी. इसके बाद 5 नवंबर को हत्या का मामला दर्ज किया गया.
Police ने 6 नवंबर को वृषभावती नगर लेआउट से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा. पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
Police के अनुसार, आरोपी को अपनी आदतों को पूरा करने के लिए पैसों की तंगी थी. उसने देखा कि नारायणम्मा अकेली सो रही हैं तो उन्हें अपना निशाना बनाया. आरोप है कि उसने महिला का मुंह बंद किया, उनके साथ मारपीट की, नकदी और सोने की अंगूठी लूटी और फिर वहां से भाग गया.
Police ने बताया कि आरोपी पहले भी गिरिनगर और कॉटनपेट Police स्टेशनों में दर्ज एनडीपीएस (नशीले पदार्थों से जुड़े) और लूटपाट के मामलों में शामिल रहा है. मामले की आगे की जांच जारी है.
–
एएसएच/डीकेपी


