Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

चोकपोट क्षेत्र में विकास कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा: मेघालय के मुख्यमंत्री

चोकपोट क्षेत्र में विकास कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा: मेघालय के Chief Minister

शिलांग, 9 नवंबर . मेघालय के Chief Minister कोनराड के. संगमा ने Monday को कहा कि राज्य का लंबे समय से उपेक्षित चोकपोट क्षेत्र अब एक बड़े बदलाव के लिए तैयार है. उन्होंने दक्षिण गारो हिल्स में कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 136 करोड़ रुपए की सड़क परियोजना की आधारशिला रखी.

चोकपोट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, संगमा ने कहा कि बुनियादी ढांचे और विकास के मामले में यह जिला कई वर्षों तक मेघालय के अन्य हिस्सों से पीछे रहा है, लेकिन मौजूदा एनपीपी के नेतृत्व वाली Government के तहत स्थिति बदल रही है.

Chief Minister ने बताया कि पिछली Governmentों और विधायकों ने चोकपोट-खारुकोल सड़क के लिए मंजूरी लेने की कोशिश की थी, लेकिन वे जरूरी अनुमति हासिल करने में असफल रहे.

उन्होंने कहा कि मौजूदा Government केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ समन्वय करके इस परियोजना को मंजूरी दिलाने में सफल रही.

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देते हुए, संगमा ने कहा कि 136 करोड़ रुपए की यह परियोजना मेघालय के लिए मंजूर किए गए केवल दो प्रस्तावों में से एक है, और राज्य Government ने इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी है.

46.08 किलोमीटर लंबी यह सड़क चोकपोट बाजार को सिजू में एनएच-217 से जोड़ेगी और आगे खारुकोल की ओर जाएगी. इससे 14 गांवों और लगभग 5,800 की आबादी को फायदा होगा.

संगमा ने कहा कि यह नया मार्ग चोकपोट से शिलांग और गुवाहाटी के बीच की दूरी को कम करेगा, साथ ही पश्चिमी-दक्षिण गारो हिल्स में कई पर्यटन स्थलों तक पहुंच को बेहतर बनाएगा.

इस परियोजना में सड़क को चौड़ा करके ‘इंटरमीडिएट-लेन’ मानक के अनुरूप बनाना और नौ आरसीसी पुलों का निर्माण शामिल है. इसके अलावा, इसमें पुलिया, नालियां और सुरक्षा ढांचे भी बनाए जाएंगे. परियोजना के एक हिस्से पर काम पहले ही शुरू हो चुका है.

यात्रियों की आवाजाही के अलावा, इस सड़क से कोयला, चूना पत्थर और कृषि उत्पादों (जैसे अदरक, हल्दी और सुपारी) के परिवहन में भी आसानी होगी.

चोकपोट की भविष्य की संभावनाओं पर जोर देते हुए, संगमा ने कहा कि यह कस्बा दक्षिण और पश्चिम गारो हिल्स को जोड़ने वाले एक महत्वपूर्ण जंक्शन के रूप में उभरेगा.

उन्होंने कहा कि Government स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, व्यापार और अर्थव्यवस्था सहित विभिन्न क्षेत्रों में इसके विकास को आगे बढ़ाएगी.

Chief Minister ने यह भी बताया कि Government पेस के दूसरे चरण के तहत और अधिक कनेक्टिविटी परियोजनाओं पर विचार कर रही है. उन्होंने स्थानीय निवासियों को भरोसा दिलाया कि वह खुद चोकपोट-संडोंग सड़क की स्थिति का जायजा लेंगे.

–

एससीएच

Share