Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

सोनिया गांधी की किताब में तीन तथ्यात्मक त्रुटियों पर बहस शुरू, पाठकों ने उठाए सवाल

सोनिया गांधी की किताब में तीन तथ्यात्मक त्रुटियों पर बहस शुरू, पाठकों ने उठाए सवाल

New Delhi, 10 नवंबर . कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब Tuesday को बाजार में आई. इस किताब में नेहरू-गांधी परिवार और उनकी Political यात्रा से जुड़े कई निजी खुलासे हैं, हालांकि किताब में कुछ महत्वपूर्ण Political और ऐतिहासिक घटनाओं से संबंधित कम से कम तीन तथ्यात्मक गलतियों की ओर भी पाठकों का ध्यान गया है.

किताब के अलग-अलग अध्यायों में कुछ ऐसी जानकारियां दी गई हैं, जिनकी सटीकता पर सवाल उठ रहे हैं. पहली संभावित गलती सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे द्वारा चलाए गए भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से जुड़ी है, जिसने कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) Government के लिए बड़ी चुनौती खड़ी की थी.

अध्याय 33 के पेज 461 पर सोनिया गांधी ने लिखा है कि 2012 में Maharashtra के एक प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता बाबूराव ‘अन्ना’ हजारे एक ऐसे आंदोलन का चेहरा बनकर उभरे, जिसने खुद को ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ कहा, लेकिन यह आंदोलन राष्ट्रीय स्तर पर 2011 में चर्चा में आया था, खासकर तब जब अन्ना हजारे ने 5 अप्रैल 2011 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर जन लोकपाल विधेयक की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी. इस अभियान से अरविंद केजरीवाल, किरण बेदी और बाबा रामदेव जैसे कई प्रमुख चेहरे भी जुड़े थे, हालांकि उनकी मांगें और भूमिकाएं अलग-अलग थीं.

दूसरी गलती अध्याय 24 के पेज 338 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ी बताई गई है. सोनिया गांधी ने लिखा है, “आरएसएस की स्थापना 1921 में हुई थी और वह ऐसे ‘हिंदू राष्ट्र’ का सपना देखता था, जो समानता, बहुलवाद और धर्मनिरपेक्षता जैसे संवैधानिक आदर्शों की जगह मुसलमानों, ईसाइयों और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों को दूसरे दर्जे की नागरिकता दे.”

हालांकि, आरएसएस की स्थापना वास्तव में 27 सितंबर 1925 को नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी. बाद में यह देश के सबसे प्रभावशाली वैचारिक और संगठनात्मक आंदोलनों में से एक बन गया.

तीसरी गलती कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल से संबंधित है, जो सोनिया गांधी के Political सचिव और उनके सबसे करीबी सहयोगियों में से एक थे.

अध्याय 29 के पेज 401 पर सोनिया गांधी ने लिखा है, “उन्होंने Political क्षेत्र में काफी प्रभाव हासिल किया, लेकिन जो लोग उनका विरोध करते थे, उनके प्रति वे कठोर हो सकते थे. वह मेरे Political सचिव बने रहे, लेकिन दुर्भाग्य से 2022 में कोविड महामारी के कारण उनका निधन हो गया, जिससे पार्टी में एक बड़ा खालीपन पैदा हो गया और मुझे व्यक्तिगत रूप से भी गहरा दुख पहुंचा.”

वास्तव में अहमद पटेल का निधन 25 नवंबर 2020 को कोविड-19 से जुड़ी जटिलताओं और कई अंगों के काम करना बंद कर देने के कारण हुआ था, न कि 2022 में.

उनका इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा था, जहां उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई और उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा. बाद में उनके पार्थिव शरीर को Gujarat स्थित उनके पैतृक गांव ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया.

इन तीन संभावित तथ्यात्मक गलतियों के कारण सोनिया गांधी की आत्मकथा के प्रकाशन के साथ एक नया विवाद भी जुड़ गया है.

–

एएमटी/वीसी

Share