Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण राज्य के रूप में उभर रहा मध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव

धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण राज्य के रूप में उभर रहा Madhya Pradesh: सीएम मोहन यादव

Bhopal , 10 नवंबर . Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि Madhya Pradesh में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े स्थानों को तीर्थ स्थान बनाकर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विकास किया जा रहा है. धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश एक महत्वपूर्ण राज्य बनकर उभर रहा है. Madhya Pradesh में गौमाता के संरक्षण के लिए कांजी हाऊस के स्थान पर 10 हजार गायों की देखभाल के लिए हाईटेक गौशालाएं प्रारंभ की जा रही हैं.

राज्य में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए सुनियोजित तरीके से कार्य योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है. गौपालन पर पशुपालकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है. सीएम मोहन यादव ने कहा कि Madhya Pradesh में वृहद स्तर पर गोवर्धन पूजा के कार्यकम हुए हैं. समाज और Government ने मिलकर प्रकृति के पूजन के इस त्यौहार को उत्साह के साथ मनाया है.

Chief Minister मोहन यादव वाराणसी में Tuesday की शाम आयोजित अखिल भारतीय गोवर्धन पूजा उत्सव को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश सहित मध्यप्रदेश, बिहार, दिल्ली के जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में शामिल हुए. Chief Minister मोहन यादव का आयोजकों ने स्मृति चिन्ह, पगड़ी और गजमाला पहना कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया.

Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण लोकतंत्र के नायक थे. उन्होंने जीवन में कभी सत्ताधीश बनने का कार्य नहीं किया. उनका जीवन धर्म मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. अन्याय के विरूद्ध सत्य की लड़ाई लड़ते हुए वे विजयी हुए. उन्होंने पूरे जीवन में साहस और मुस्कराकर जीने का संदेश भी दिया.

उन्होंने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया . कार्यक्रम को पूर्व सांसद डीपी यादव, उत्तर प्रदेश Government में मंत्री रविंद्र जायसवाल, उत्तर प्रदेश Government में मंत्री दयाशंकर यादव, संयोजक गोपाल यादव, शिवनाथ यादव ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर कैप्टन योगेंद्र यादव, अशोक यादव, विनोद यादव उपस्थित थे.

सीएम मोहन यादव ने काशी में गोवर्धन पूजा के पवित्र अवसर पर गोवर्धन नाथ मंदिर में दर्शन लाभ लिया. उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का 5 हजार साल पुराना गौरवशाली इतिहास सभी को धर्म और सच्चाई के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है. भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्र देव के अभिमान को खत्म किया था और प्रकृति से प्रेम का संदेश संपूर्ण विश्व को दिया था. कर्म आधारित जीवन पद्धति के लिए भगवान श्रीकृष्ण हम सभी की प्रेरणा के स्त्रोत हैं.

उन्होंने कहा कि सभी गोपालकों और यदुवंशियों की ओर से यह विश्वास व्यक्त करते हैं कि जब प्रभु श्रीराम अयोध्या में संपूर्ण वैभव के साथ विराजमान हुए हैं तो बहुत जल्द गोपाल कृष्ण भी मथुरा में मुस्कुराएंगे.

Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि यह संतोष और हर्ष का विषय है कि Prime Minister Narendra Modi विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों को पवित्र गीता की प्रति भेंट करने का कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि काशी के गंगाघाट सहित विभिन्न श्रद्धा स्थलों के विकास के लिए Prime Minister मोदी ने महत्वपूर्ण कार्य किया है, जिसके लिए वे अभिनंदन के पात्र हैं.

सीएम मोहन यादव ने नमो घाट पर गोवर्धन पूजा के उत्सव में शामिल होने के साथ ही अनेक जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से भेंट की.

–

डीकेपी/

Share