बंगाल: न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन के पास से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद

कोलकाता, 10 नवंबर . न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन के पास मंगलवा को इंडियन ऑयल अंडरपास के निकट स्थित Police चौकी से कई हथियार और कम से कम 150 जिंदा कारतूस बरामद किए गए.
इतने घनी आबादी वाले इलाके में और Police चौकी के इतने करीब हथियारों का भारी जखीरा मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है.
सिलीगुड़ी Police कमिश्नरेट के डिप्टी कमिश्नर ऑफ Police (डीसीपी) (ईस्ट) राणा मुखर्जी ने बताया, “एनजेपी इलाके में एक बैग से हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं. इन्हें वहां किसने रखा, क्यों रखा और किस मकसद से रखा, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.”
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, Tuesday सुबह निताई शील नाम के एक राहगीर ने Police चौकी के पास एक संदिग्ध बैग पड़ा देखा. जब उसने बैग को थोड़ा खोलकर देखा, तो उसमें एक हथियार और काफी सारे कारतूस दिखाई दिए.
इसकी सूचना तुरंत एनजेपी Police स्टेशन को दी गई. खबर मिलते ही एनजेपी Police मौके पर पहुंची और हथियारों व कारतूसों से भरा वह बैग अपने कब्जे में ले लिया.
मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी सुभाष साहनी ने घबराहट जताते हुए कहा, “हम सुबह टहलने निकले थे, तभी अचानक यहां भीड़ देखी. बैग के अंदर बंदूकें और कारतूस मिले. हम जैसे आम लोगों का काम ऐसी चीजों को देखना या पकड़ना नहीं है, इसलिए हमने तुरंत Police को सूचित कर दिया.”
उन्होंने चिंता जताते हुए आगे कहा, “यहां न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन है और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का एक महत्वपूर्ण कार्यालय भी है. हमें इस बात का डर है कि इतने महत्वपूर्ण और घनी आबादी वाले इलाके में ये हथियार किसने और किस मकसद से छोड़े हैं. सड़क पर इस तरह की चीजें मिलना सुरक्षा के लिहाज से बेहद चिंताजनक है. Police प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और तुरंत इसकी उचित जांच करनी चाहिए.”
इंडियन ऑयल और एनजेपी से सटे इस इलाके में उपद्रवियों द्वारा हिंसा की घटनाएं कोई नई बात नहीं हैं. एनजेपी Police ने इस बात का पता लगाने के लिए गहन जांच शुरू कर दी है कि यह बैग किसने यहां छोड़ा और क्या इसके पीछे किसी बड़ी तोड़फोड़ या साजिश की योजना थी.
–
एससीएच


