कांग्रेस 2027 का चुनाव डंके की चोट पर जीतेगी, जनता चाहती है बदलाव : अजय राय

वाराणसी, 10 नवंबर . कांग्रेस नेता अजय राय ने Prime Minister Narendra Modi की यूक्रेन के President वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ हुई बातचीत, सोनिया गांधी की किताब के विमोचन, राहुल गांधी पर पीएम मोदी की टिप्पणी और आगामी चुनावों को लेकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने Prime Minister पर आरोप लगाया कि वे चुनावों को ध्यान में रखकर बड़े-बड़े ऐलान और बातचीत करते हैं, लेकिन उनका असर जमीन पर दिखाई नहीं देता. अजय राय ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और दावा किया कि देश में लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से उतरेगी और जीत हासिल करेगी.
Prime Minister मोदी की यूक्रेन के President वोलोदिमिर जेलेंस्की से बातचीत पर अजय राय ने कहा कि मोदी कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से बात करते हैं और बड़े-बड़े आश्वासन भी देते हैं, लेकिन उनका परिणाम जमीन पर दिखाई नहीं देता. 5 राज्यों में होने वाले चुनावों को देखते हुए अब Government को फूड कॉरिडोर, लोगों का भविष्य, रोजगार और फैक्ट्रियों की याद आ रही है. Prime Minister मोदी चुनाव के मद्देनजर ही ऐसे मुद्दों को उठाते हैं. पीएम मोदी का एक ही एजेंडा है कि किसी भी तरह चुनाव जीता जाए और देश की जनता को गुमराह किया जाए.
सोनिया गांधी की किताब के विमोचन पर अजय राय ने कहा कि कांग्रेस का काम करने का तरीका शुरू से ही साधारण रहा है. पार्टी किसी तरह की मार्केटिंग या बड़े आयोजन में विश्वास नहीं करती. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इवेंट मैनेजमेंट का काम Prime Minister मोदी करते हैं और उनका काम शोमैन व इवेंट मैनेजर जैसा है. राय ने कहा कि सोनिया गांधी हमेशा से साधारण और सौम्य रही हैं. उन्होंने देश के लिए त्याग किया है. किताब को सीधे दुकानों पर उपलब्ध कराने के फैसले को उन्होंने कांग्रेस की सादगीपूर्ण सोच बताया और कहा कि पार्टी अपनी बात सरल तरीके से लोगों तक पहुंचाना चाहती है. उन्होंने किताब का स्वागत करते हुए कहा कि पूरा देश इसका स्वागत करेगा.
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता के उस ऐलान पर कि काम में देरी होने पर अधिकारियों पर जुर्माना लगाया जाएगा, अजय राय ने कहा कि रेखा गुप्ता केवल एक पपेट की तरह काम कर रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी अपनी कोई सोच नहीं है. वह Prime Minister कार्यालय और अमित शाह की ओर से मिलने वाले निर्देशों का पालन करती हैं.
Prime Minister मोदी की ओर से राहुल गांधी को Naxalite कहे जाने संबंधी टिप्पणी पर अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी देश, गरीबों, मजदूरों और आम आदमी के मुद्दे उठाते हैं और उनके लिए लगातार संघर्ष करते हैं. जब भी राहुल गांधी जनता से जुड़े सवाल उठाते हैं, Prime Minister उन पर उल्टे-सीधे आरोप लगाते हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो बातें कही हैं, वे पूरी तरह सही हैं और Prime Minister उनसे घबराते हैं.
2029 के चुनाव को लेकर अशोक गहलोत की चिंता पर अजय राय ने कहा कि देश में लोकतंत्र समाप्त किया जा रहा है. चुनाव आयोग Government के साथ मिला हुआ है और पूरा सिस्टम अपने हाथ में रखा जा रहा है. हालांकि उन्होंने भरोसा जताया कि जनता जागरूक है और इस बार बदलाव होकर रहेगा और इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश सहित उन पांच राज्यों के चुनावों से होगी, जहां जल्द चुनाव होने हैं.
दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब को जिम्मेदार ठहराने वाले मंत्री कपिल मिश्रा के बयान पर राय ने कहा कि दिल्ली के मंत्री को पहले राजधानी की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता जनता को भ्रमित कर रहे हैं. अजय राय ने दिल्ली की स्थिति खराब कर दी है. उन्होंने दिल्ली में प्रदूषण के लिए भाजपा और Narendra Modi Government को जिम्मेदार ठहराया.
2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति पर अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह अपने काम में लगी हुई है. उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगी. राय ने कहा कि कांग्रेस 2027 का चुनाव डंके की चोट पर जीतेगी.
–
पीएसके/वीसी


