Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

हार्वेस्टर मरम्मत के दौरान विवाद में मैकेनिक की हत्या, आरोपी चालक पंजाब से गिरफ्तार

हार्वेस्टर मरम्मत के दौरान विवाद में मैकेनिक की हत्या, आरोपी चालक पंजाब से गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर, 9 नवंबर . बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में हार्वेस्टर मशीन की मरम्मत के दौरान हुए विवाद में एक मैकेनिक की हत्या का मामला सामने आया है. Police ने घटना के मुख्य आरोपी हार्वेस्टर चालक को पंजाब से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

यह घटना जिले के बोचांहा थाना क्षेत्र के बल्थी रसूलपुर गांव की है. जानकारी के अनुसार, स्थानीय किसान ने खेती के कार्य के लिए पंजाब से हार्वेस्टर मशीन मंगाई थी. काम के दौरान मशीन में खराबी आ गई, जिसके बाद मशीन मालिक को इसकी सूचना दी गई. मालिक ने मशीन की मरम्मत के लिए पंजाब निवासी मैकेनिक अमरजीत सिंह को मौके पर भेजा.

बताया गया कि अमरजीत सिंह खेत में हार्वेस्टर की मरम्मत कर रहे थे. इसी दौरान मशीन के चालक गुरप्रीत सिंह और मैकेनिक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने पर आरोपी चालक ने हार्वेस्टर में रखी लोहे की रॉड से अमरजीत सिंह पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी. घटना के बाद घायल अमरजीत सिंह को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी गुरप्रीत सिंह फरार हो गया.

ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि अमरजीत के भाई की शिकायत पर बोचांहा थाना में मामला दर्ज किया गया. वरिष्ठ Police अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पंजाब के बठिंडा क्षेत्र में छापेमारी की गई. पंजाब Police के सहयोग से आरोपी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया.

Police ने हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है. साथ ही आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

–

एएसएच/वीसी

Share