दिल्ली के एलजी ने मुखर्जी नगर में यूपीएससी उम्मीदवारों से बातचीत की

New Delhi, 9 नवंबर . पिछले दो दिनों में दूसरी बार, दिल्ली के उपGovernor (एलजी) टी.एस. संधू ने Monday को उत्तरी दिल्ली के मुखर्जी नगर में यूपीएससी उम्मीदवारों के साथ समय बिताया और उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं.
‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, संधू ने लिखा, “आज शाम मुखर्जी नगर में चाय, बातचीत और उम्मीदें. चारों ओर त्योहार का माहौल है, लेकिन ये छात्र अपने सपनों पर पूरी तरह केंद्रित हैं. उनमें गजब का अनुशासन और दृढ़ संकल्प देखने को मिला.”
संधू ने आगे लिखा, “मैंने उनकी बातें सुनीं, उनकी चुनौतियों को समझा और उन्हें अपने समर्थन का भरोसा दिलाया. सभी उम्मीदवारों के अटूट संकल्प की सराहना करता हूँ और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं!”
इससे पहले Wednesday को, उपGovernor ने पुरानी राजेंद्र नगर में छात्रों के साथ शाम बिताई.
‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “दीपावली की शाम पुरानी राजेंद्र नगर में उन यूपीएससी उम्मीदवारों के साथ बिताई, जो अपनी तैयारी के लिए दिल्ली में ही रुक गए थे. एक स्थानीय चाय की दुकान पर, हमने त्योहार की मिठाइयां खाईं और उनके संघर्षों, सपनों और सिविल सेवा की तैयारी से जुड़ी चुनौतियों पर खुलकर बातचीत की.”
संधू ने लिखा, “त्योहारों के समय परिवार से दूर रहना आसान नहीं होता. उनका समर्पण, धैर्य और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता वाकई प्रेरणादायक है. इन युवा उम्मीदवारों को मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं और दीपावली की बधाई!”
शाम को उन्होंने राजेंद्र नगर Police स्टेशन का भी दौरा किया, जहाँ उन्होंने दीपावली की ड्यूटी पर तैनात Policeकर्मियों से मुलाकात की.
उपGovernor ने लिखा, “हमारे इलाकों को सुरक्षित रखने के लिए अपने परिवारों से दूर रहकर त्योहार मनाना एक ऐसा त्याग है, जिसकी जितनी तारीफ की जाए कम है. मैंने उनकी सतर्कता, तत्परता और कर्तव्य के प्रति उनके अटूट समर्पण की सराहना की और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं. उनकी सेवा की बदौलत ही दिल्लीवासी सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मना पाते हैं.”
दीपावली के दिन अपने कार्यक्रमों के दौरान, उपGovernor ने महिलाओं के लिए बनाए गए विशेष Police बूथों का भी दौरा किया.
एक्स पर एक संदेश में संधू ने लिखा, “दीपावली के मौके पर आईपी कॉलेज के सामने और कमला नगर में बने ‘पिंक बूथ’ का दौरा किया, जहां मैंने दिल्ली Police की समर्पित महिला Policeकर्मियों से बातचीत की.”
संधू ने लिखा, “हमने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी. सार्वजनिक स्थानों और शैक्षणिक केंद्रों को महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित, सुलभ और भरोसेमंद बनाने में उनकी 24 घंटे की सतर्कता वाकई सराहनीय है. विशेष रूप से त्योहारों के दौरान, कर्तव्य के प्रति उनके अटूट समर्पण की मैं प्रशंसा करता हूं.”
–
एससीएच


