कारतूसों की बरामदगी मामले में प्रियांक खड़गे पर एडिटेड फोटो शेयर करने का आरोप, बेंगलुरु पुलिस से शिकायत

Bengaluru, 10 नवंबर . कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे द्वारा आरएसएस और उसके प्रमुख मोहन भागवत पर सवाल उठाने के लिए social media पर साझा की गई एक तस्वीर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. आरोप है कि खड़गे ने जिस तस्वीर के आधार पर आरएसएस से जुड़े लोगों की गोला-बारूद मामले में संलिप्तता पर सवाल उठाए थे, वह तस्वीर एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से एडिट की गई थी. इस मामले को लेकर उनके खिलाफ Bengaluru Police को शिकायत दी गई है.
दरअसल, प्रियांक खड़गे ने social media प्लेटफॉर्म पर आरएसएस स्वयंसेवकों की एक तस्वीर साझा करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से सवाल पूछा था. उन्होंने बिहार और Haryana में 44,250 कारतूसों की बरामदगी से जुड़े अंतरराज्यीय गोला-बारूद तस्करी रैकेट में आरएसएस से जुड़े लोगों की संभावित भूमिका पर जवाब मांगा था.
हालांकि, फैक्ट-चेकिंग वेबसाइट (मिथ फैक्ट्स) ने दावा किया है कि खड़गे द्वारा साझा की गई तस्वीर मूल नहीं थी. वेबसाइट के अनुसार, यह तस्वीर सबसे पहले अभिषेक तिवारी नाम के एक social media अकाउंट से पोस्ट की गई थी और बाद में इसे एआई की मदद से एडिट किया गया.
रिपोर्ट के मुताबिक, मूल तस्वीर में सभी आरोपी आरएसएस की वर्दी में दिखाई नहीं देते हैं. दावा किया गया है कि एडिट की गई तस्वीर में चार आरोपियों को दिखाने के लिए एआई का इस्तेमाल किया गया. वेबसाइट ने यह भी कहा कि तस्वीर में दिखाई देने वाले कई चेहरों में समानताएं नजर आती हैं और कुछ लोगों के हाथों में मौजूद लाठियों को लेकर भी सवाल उठते हैं, जो तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की आशंका को मजबूत करते हैं.
मिथ फैक्ट्स के अनुसार, 29 मार्च को अभिषेक तिवारी द्वारा साझा की गई मूल तस्वीर में केवल वह स्वयं मौजूद थे, जबकि अन्य तीन आरोपियों को बाद में एआई तकनीक के जरिए तस्वीर में जोड़ा गया. वेबसाइट ने दावा किया है कि इस तरह एडिट की गई तस्वीर को मूल तस्वीर के रूप में पेश किया गया.
यह विवाद उस समय सामने आया है, जब प्रियांक खड़गे ने हाल ही में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और भाजपा से गोला-बारूद बरामदगी मामले में जवाब मांगा था. उन्होंने सवाल उठाया था कि तस्वीरों में दिखाई देने वाले लोग क्या आरएसएस स्वयंसेवक हैं और यदि हां, तो संगठन में उनकी क्या भूमिका है. साथ ही उन्होंने इस पूरी कथित तस्करी श्रृंखला की विस्तृत जांच की मांग भी की थी.
अब एआई से एडिटेड तस्वीर शेयर किए जाने के आरोपों के बाद Political विवाद और तेज होने की संभावना है. मामले को लेकर शिकायत दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं.
–
एएमटी


