युवक के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार के मामले में कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन को दिल्ली से त्रिपुरा लाया गया

अगरतला, 10 नवंबर . social media कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन को Tuesday को दिल्ली से त्रिपुरा लाया गया. यह मामला राज्य के एक मूल निवासी युवक के साथ कथित नस्लीय दुर्व्यवहार और उत्पीड़न से जुड़ा है.
Police ने बताया कि शौकीन Tuesday सुबह अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम (एमबीबी) एयरपोर्ट पहुंचा और आज ही उसे कोर्ट में पेश किया जाना है.
Police के अनुसार, शौकीन के खिलाफ मामला तब दर्ज किया गया, जब social media पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह त्रिपुरा के एक युवक के खिलाफ कथित तौर पर नस्लीय टिप्पणियां और अपशब्द कहता हुआ दिखाई दे रहा है.
बताया जा रहा है कि यह विवादित वीडियो सितंबर में साझा किया गया था. Police ने कहा कि शोकीन ने यह वीडियो सार्वजनिक होने से लगभग एक महीना पहले रिकॉर्ड किया था. इस वीडियो को लेकर social media पर काफी आलोचना हुई, जिसके बाद शौकीन ने माफी मांगी.
शौकीन को सबसे पहले 22 अक्टूबर को दिल्ली Police ने करोल बाग इलाके से गिरफ्तार किया था. इसके बाद 24 अक्टूबर को उसे तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की Police हिरासत में भेज दिया गया. कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मामले की आगे की जांच के लिए शौकीन को ट्रांजिट रिमांड पर त्रिपुरा लाया गया.
पीड़ित युवक ने को बताया, “सबको पता होना चाहिए कि उस दिन मेरे साथ क्या हुआ था. सबसे पहली बात, मैं उसे (आमिर शौकीन को) पहले से नहीं जानता था. मैं उसके एक दोस्त को जानता हूं, लेकिन उसे नहीं जानता था और न ही मैंने उसे पहले कभी देखा था.”
पीड़ित ने कहा, “उस समय शायद वे शराब के नशे में रहे होंगा और जैसा कि आपने वीडियो में देखा, उन्होंने मुझसे ऐसी बातें कहीं. कोई किसी से ऐसी बातें नहीं कह सकता, खासकर किसी अनजान व्यक्ति से. मुझे (उनकी बातों से) बुरा लगा, लेकिन उस समय वहां बहुत सारे लोग थे, इसलिए मैं कुछ कर नहीं सका, यहां तक कि विरोध भी नहीं कर पाया.”
फेसबुक पोस्ट में शौकीन ने दावा किया कि वीडियो पहले से स्क्रिप्टेड था और उसमें दिखने वाला युवक उनका परिचित है. उन्होंने बताया कि वह व्यक्ति पहले Ahmedabad में उनके एक दोस्त के कैफे में काम करता था. शौकीन के अनुसार, उनके बीच हुई बातचीत बस एक मजाक-मस्ती थी.
शौकीन ने यह भी कहा कि उनका इरादा इस वीडियो के जरिए किसी का अपमान करने या किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था.
हालांकि, Police ने कथित नस्लीय टिप्पणियों को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है.
अधिकारियों ने यह भी बताया कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब शौकीन को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा हो. इस कंटेंट क्रिएटर के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज किए जा चुके हैं.
–
ओपी/पीएम


