बालाजी मुरुगादॉस के घर छापेमारी पर पुलिस का जवाब, अभिनेता ने कहा- ‘सीसीटीवी फुटेज कोर्ट में खोलेगी पुलिस की पोल’

चेन्नई, 10 नवंबर . तमिल Actor बालाजी मुरुगादॉस के घर हुई छापेमारी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. Actor ने दावा किया था कि नारकोटिक्स विभाग के 15 Policeकर्मियों ने उनके घर की तलाशी ली थी. अब तमिलनाडु Police ने उनके इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि तलाशी अभियान में केवल एक इंस्पेक्टर और तीन Policeकर्मी शामिल थे.
Police ने यह भी स्पष्ट किया कि पूरी कार्रवाई निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए की गई थी. वहीं, Actor ने Police के इस बयान को झूठा बताते हुए कहा कि cctv फुटेज कोर्ट में सच्चाई सामने ला देगा.
दरअसल, Monday को बालाजी मुरुगादॉस ने social media पर एक वीडियो पोस्ट किया था. इसमें कुछ अधिकारी उनके घर पहुंचकर तलाशी लेते नजर आए. Actor ने वीडियो में अधिकारियों से सवाल किया था कि आखिर किस आधार पर उनके घर की तलाशी ली जा रही है. उन्होंने कहा था कि वह पूरी तरह क्लीन हैं और उन्हें किसी तरह की जांच से डर नहीं है.
Actor ने अपने एक्स अकाउंट पर अधिकारियों के साथ हुई बातचीत का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, ”पिछली रात नारकोटिक्स विभाग के 15 Policeकर्मी मेरे घर आए थे.”
इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट में अपनी नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने लिखा, ”मैं सिर्फ यह जानना चाहता हूं कि शिकायत किसने और किस वजह से की. मैंने उनसे कई बार पूछा, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया. मैं ब्लड टेस्ट कराने के लिए भी तैयार हूं, लेकिन आपके Police विभाग को शर्म आनी चाहिए.”
बालाजी ने आगे लिखा था, ”15 Policeकर्मी मेरे घर आए और उन्हें वहां सिर्फ तीन बिल्लियां और एक कुत्ता मिला. लेकिन मैं जानना चाहता हूं कि वे किस आधार पर मेरे घर आए थे. चूंकि मैं बिल्कुल क्लीन हूं, इसलिए मैंने उन्हें खुद घर के अंदर आने दिया. लेकिन मैं Police की इस कार्रवाई का जवाब चाहता हूं.”
Actor के इन आरोपों पर अवाडी Police कमिश्नरेट ने social media के जरिए अपना पक्ष रखा. Police ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि ड्रग्स से जुड़ी सूचना मिलने के बाद तिरुवेरकाडु स्थित प्रेस्टीज विंडसर पार्क अपार्टमेंट के एक परिसर में तलाशी ली गई थी. इस दौरान कानून के तहत जरूरी एंट्री भी की गई थी.
Police ने अपने बयान में आगे कहा कि तलाशी अभियान में एक इंस्पेक्टर और तीन Policeकर्मी शामिल थे. तलाशी के दौरान घर में मौजूद लोगों के साथ शालीनता से व्यवहार किया गया. Police ने बताया कि पूरी कार्रवाई निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के अनुसार ही की गई थी.
हालांकि, Police के इस बयान से बालाजी मुरुगादॉस ने Tuesday को जवाब देते हुए एक बार फिर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने लिखा, ”मैं सचमुच हैरान हूं. उनके खुले झूठ से नहीं, बल्कि इस बात से कि उन्होंने सभी मीडिया संस्थानों को टैग किया है. cctv फुटेज कोर्ट में चिल्ला-चिल्लाकर कहेगा कि आपको शर्म आनी चाहिए.”
–
पीके/पीएम


