Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
साउथर्न सिनेमा,सिनेमा,मनोरंजन

अभिनेता बालाजी मुरुगदॉस ने पुलिस को दी कानूनी लड़ाई की चेतावनी, बोले- ‘घर आए हर पुलिसकर्मी को सस्पेंड करवाऊंगा’

अभिनेता बालाजी मुरुगदॉस ने पुलिस को दी कानूनी लड़ाई की चेतावनी, बोले ‘घर आए हर पुलिसकर्मी को सस्पेंड करवाऊंगा’

Actor बालाजी मुरुगदॉस ने Police को दी कानूनी लड़ाई की चेतावनी, बोले- ‘घर आए हर Policeकर्मी को सस्पेंड करवाऊंगा’

चेन्नई, 9 नवंबर . तमिल Actor और रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के विजेता बालाजी मुरुगदॉस ने अपने घर पर Police की तलाशी को लेकर नाराजगी जाहिर की है. Actor ने अब Police के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने का फैसला किया है.

बालाजी मुरुगदॉस ने कहा कि वह कोर्ट में इस मामले को उठाएंगे और उनके घर की तलाशी लेने आए हर Policeकर्मी को सस्पेंड करवाकर रहेंगे. उनका दावा है कि Police बिना किसी सर्च वारंट और सबूत के उनके घर पहुंची थी. इस घटना के बाद उनके मकान मालिक ने भी उन्हें घर खाली करने के लिए कह दिया है.

बालाजी मुरुगदॉस ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर कई पोस्ट शेयर कर Police विभाग पर सवाल उठाए. उन्होंने लिखा, ”मैं आपसे कोर्ट में मिलूंगा. मैंने 30 साल तक मेहनत की है, संघर्ष किया है और यहां तक पहुंचा हूं. क्या आप ऐसा ही व्यवहार उन लोगों के साथ भी करेंगे, जिन्हें फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का फायदा मिलता है? शर्म आनी चाहिए.”

एक अन्य पोस्ट में Actor ने लिखा, ”मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि मेरे घर आए हर Policeकर्मी को सस्पेंड किया जाए. उनके पास कोई सर्च वारंट नहीं था, कोई सबूत नहीं था, बस फोन आने पर वे मेरे घर पहुंच गए. मेरे मकान मालिक ने मुझे घर खाली करने के लिए कह दिया है. इस पूरे मामले की जिम्मेदारी किसी न किसी को लेनी होगी. जब तक तमिलनाडु Police मुझसे माफी नहीं मांगती, मैं पीछे नहीं हटूंगा. कोर्ट में मुलाकात होगी.”

दरअसल, Monday को Actor ने social media पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी उनके घर पहुंचकर तलाशी लेते नजर आए थे. वीडियो में बालाजी अधिकारियों से सवाल करते सुनाई दिए कि आखिर किस आधार पर उनके घर की तलाशी ली जा रही है. उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए अधिकारियों से इसकी वजह बताने की मांग की थी.

इस वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए बालाजी ने लिखा था, ”पिछली रात नारकोटिक्स विभाग के 15 Policeकर्मी मेरे घर आए थे. मैं सिर्फ यह जानना चाहता हूं कि शिकायत किसने और किस वजह से की. मैंने उनसे कई बार पूछा, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया. मैं ब्लड टेस्ट कराने के लिए भी तैयार हूं, लेकिन आपके Police विभाग को शर्म आनी चाहिए.”

Actor ने आगे लिखा कि उनके घर आए 15 Policeकर्मियों को तलाशी के दौरान तीन बिल्लियां और एक कुत्ता ही मिला. उनके पास कोई सर्च वारंट नहीं था. खुद को निर्दोष बताते हुए उन्होंने अधिकारियों को घर के अंदर आने और तलाशी लेने की अनुमति दी, लेकिन वह इस कार्रवाई की वजह जानना चाहते हैं.

वीडियो में एक Police अधिकारी उन्हें मोबाइल से रिकॉर्डिंग करने से रोकता सुनाई देता है. अधिकारी कहता है, ”अगर आप रिकॉर्डिंग करेंगे, तो हम भी रिकॉर्ड करेंगे.”

इस पर बालाजी जवाब देते हैं, ”आप रिकॉर्ड कीजिए. सर, मैं बिल्कुल क्लीन हूं. आप अंदर जाइए और पूरे घर की अच्छी तरह तलाशी लीजिए.”

काम की बात करें तो बालाजी मुरुगदॉस पिछली बार निर्देशक जे. सतीश कुमार की फिल्म ‘फायर’ में नजर आए थे. इस फिल्म में उन्होंने विलेन की भूमिका निभाई थी.

–

पीके/डीकेपी

Share