Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

दादी की साड़ी पहनकर लारा राज ने मनाई दीपावली, बोलीं- ‘उनकी मौजूदगी को किया महसूस’

दादी की साड़ी पहनकर लारा राज ने मनाई दीपावली, बोलीं ‘उनकी मौजूदगी को किया महसूस’

दादी की साड़ी पहनकर लारा राज ने मनाई दीपावली, बोलीं- ‘उनकी मौजूदगी को किया महसूस’

Mumbai , 9 नवंबर . ग्लोबल गर्ल ग्रुप ‘कैट्सआई’ की सिंगर लारा राज ने दीपावली का त्योहार अपने परिवार की एक खास परंपरा के साथ मनाया. इस खास मौके पर लारा ने अपनी दादी की साड़ी पहनी और social media पर अपनी तस्वीर शेयर की.

उन्होंने बताया कि दादी की साड़ी पहनकर उन्हें ऐसा लगा, जैसे वह इस खास दिन पर उनके साथ ही हैं.

लारा ने social media पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएं. मैंने अपनी दादी की साड़ी पहनी है, ताकि उनकी आत्मिक मौजूदगी अपने साथ महसूस कर सकूं. सभी को प्यार और रोशनी मिले.”

लारा राज अमेरिकी सिंगर हैं, और साल 2024 में उन्होंने ग्लोबल गर्ल ग्रुप ‘कैट्सआई’ के सदस्य के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. इस ग्रुप का गठन साल 2023 में हुए रियलिटी शो ‘ड्रीम एकेडमी’ के जरिए हुआ था. इस शो को हाइब और गेफेन रिकॉर्ड्स ने मिलकर तैयार किया था.

ग्रुप में लारा के अलावा डेनिएला अवांजिनी, लारा राज, मैनन बैनरमैन, मेगन स्कीएन्डिएल, सोफिया लाफोर्टेजा और यूनचे जंग शामिल हैं.

लारा का परिवार भी कला और संगीत से जुड़ा रहा है. उनकी मां भरतनाट्यम डांस टीचर होने के साथ-साथ शेफ भी हैं, जबकि उनके पिता बिजनेसमैन हैं. लारा की बड़ी बहन रिया सिंगर और सॉन्गराइटर हैं. लारा ने अपनी बहन के साथ ही म्यूजिक प्रोड्यूस करना सीखा.

‘कैट्सआई’ के गठन की पूरी कहानी नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘पॉप स्टार एकेडमी: कैट्सआई’ में दिखाई गई थी. इसमें ऑडिशन से लेकर लड़कियों की मुश्किल ट्रेनिंग और ग्रुप बनने तक का सफर दिखाया गया था.

ग्रुप ने जून 2024 में अपने पहले सिंगल ‘डेब्यू’ के साथ म्यूजिक की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद उनका गाना ‘टच’ रिलीज हुआ, जिसने उन्हें पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इसी साल ग्रुप ने अपना पहला ईपी ‘एसआईएस (सॉफ्ट इज स्ट्रॉन्ग)’ भी रिलीज किया.

अप्रैल 2025 में ग्रुप ने अपना गाना ‘नार्ली’ रिलीज किया, जो उनके दूसरे ईपी ‘ब्यूटीफुल केओस’ का लीड सिंगल था. इसके बाद रिलीज हुए गाने ‘गैब्रिएला’ ने भी काफी चर्चा बटोरी. इस गाने ने बिलबोर्ड हॉट 100 की टॉप 40 लिस्ट में जगह बनाई. ग्रुप को 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में नामांकन मिला. इसके साथ ही ‘कैट्सआई’ को बेस्ट न्यू आर्टिस्ट कैटेगरी में भी नॉमिनेट किया गया.

–

पीके/एबीएम

Share