कोलकाता में प्रतिबंधित पटाखे फोड़ने और कानून-व्यवस्था के उल्लंघन पर 341 गिरफ्तार

कोलकाता, 9 नवंबर . पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में काली पूजा के दौरान प्रतिबंधित पटाखे फोड़ने और कानून-व्यवस्था के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में Police ने 341 लोगों को गिरफ्तार किया है. Police ने Monday को यह जानकारी दी.
Police की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रतिबंधित पटाखों का इस्तेमाल करने के आरोप में 95 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 246 अन्य लोगों को अशांति फैलाने और कानून-व्यवस्था से जुड़े उल्लंघनों के आरोप में हिरासत में लिया गया. इस कार्रवाई के दौरान Police ने बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे और अवैध शराब भी जब्त की. छापेमारी में कुल 131.1 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे और छह लीटर अवैध शराब बरामद की गई.
Police के मुताबिक, काली पूजा के मद्देनजर नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए कोलकाता Police मुख्यालय लालबाजार की ओर से शहर के सभी थानों को विशेष निर्देश जारी किए गए थे. सभी थाना प्रभारियों और अतिरिक्त थाना प्रभारियों को पूजा की रात थानों में पर्याप्त Police बल की मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा गया था. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए Police बल को हाई अलर्ट पर रखा गया था.
राज्य Government ने काली पूजा से काफी पहले ही पटाखे फोड़ने को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किए थे. Government ने काली पूजा और दिवाली के अवसर पर रात 8 बजे से 10 बजे तक केवल ग्रीन पटाखे फोड़ने की अनुमति दी थी. अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी.
इसके अलावा स्कूलों, अस्पतालों और अन्य निर्धारित शांत क्षेत्रों के 100 मीटर के दायरे में पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया था. इन स्थानों पर निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए थे.
इन पाबंदियों के बावजूद Sunday शाम से कोलकाता के कई इलाकों में पटाखे फोड़ने की घटनाएं सामने आईं. कुछ क्षेत्रों में निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी नियमों का उल्लंघन किए जाने की शिकायतें मिलीं. इसके बाद Police ने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की.
एक वरिष्ठ Police अधिकारी ने कहा कि कोलकाता Police निर्धारित दिशा-निर्देशों को सख्ती से लागू करेगी और शहर के निवासियों की सुरक्षा एवं कल्याण के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा.
–
डीएससी


