Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
धर्म,राष्ट्रीय

अयोध्या में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, रामलला के दर्शन को लेकर दिखा उत्साह

अयोध्या में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, रामलला के दर्शन को लेकर दिखा उत्साह

अयोध्या, 9 नवंबर . रामनगरी अयोध्या में Monday को बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन करने पहुंचे. इस दौरान श्रद्धालुओं ने नया घाट पर सरयू नदी में पवित्र डुबकी लगाई. इसके बाद हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए.

हनुमानगढ़ी में दर्शन करने पहुंचे दिल्ली के श्रद्धालु ने से बातचीत में कहा, “बहुत बढ़िया, बहुत सुंदर और अच्छी व्यवस्था की गई है. हालांकि, हम कल थोड़ी देर से पहुंचे थे, इसलिए मेरी प्रशासन और मंदिर ट्रस्टियों से गुजारिश है कि वे समय-सीमा को थोड़ा और बढ़ा दें. हालांकि आज मैंने दर्शन-पूजन किया.”

Gujarat के Ahmedabad से आए श्रद्धालु चेतन पटेल ने कहा, “अयोध्या आकर बहुत अच्छा लगा. दीपोत्सव, लेजर शो का आयोजन बहुत ही शानदार था. मेरा मानना है कि हर साल अधिक संख्या में लोगों को अयोध्या में दीपावली मनाने के लिए आना चाहिए. अयोध्या में बहुत विकास हुआ है. पहले और अब के अयोध्या में बहुत अंतर है.”

जगदीश सोलंकी ने कहा, “अयोध्या में व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं. यहां आने के लिए कोई भी दिक्कत नहीं हुई. मैं अपने परिवार के साथ आया हूं. अयोध्या में प्रशासन ने बहुत अच्छी व्यवस्थाएं की हैं.”

Madhya Pradesh के प्रदीप राय ने कहा, “अयोध्या में भव्य और दिव्य दीपावली देखी. यहां का दीपोत्सव बहुत ही अच्छा था, इससे अच्छी दीपावली मैंने कभी नहीं देखी. अगली बार फिर दीपावली पर अयोध्या आएंगे.”

नया घाट पर स्नान करने के बाद एक श्रद्धालु प्रदीप दुबे ने कहा, “दीपोत्सव का कार्यक्रम भव्य था. दीपोत्सव में दूर-दूर से लोग शामिल हुए. अयोध्या में बहुत विकास हुआ है.”

विदिशा से आए प्रमेंद्र रघुवंशी ने कहा, “दीपोत्सव देखने अयोध्या आया था. रामनगरी में हर साल दीपोत्सव का आयोजन सराहनीय है. यह आयोजन सनातन और हिंदुओं के लिए आस्था का विषय है.”

बता दें कि इस बार अयोध्या में सरयू नदी के किनारे 56 घाटों पर 30 लाख से ज्यादा दीप प्रज्वलित किए गए. राम मंदिर परिसर में भी 1 लाख दीप जलाए गए. आसमान में 2,100 से अधिक ड्रोन की मदद से रामायण के विभिन्न प्रसंगों को जीवंत रूप में दिखाया गया और शानदार लेजर शो हुआ.

–

ओपी/एबीएम

Share