Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
धर्म,राष्ट्रीय

अमरावती के श्री कालिमाता शक्तिपीठ में 43 वर्षों से बरकत प्रसाद वितरण की परंपरा जारी

अमरावती के श्री कालिमाता शक्तिपीठ में 43 वर्षों से बरकत प्रसाद वितरण की परंपरा जारी

अमरावती, 9 नवंबर . Maharashtra के अमरावती शहर स्थित प्रसिद्ध श्री कालिमाता शक्तिपीठ में दीपावली के पावन अवसर पर लक्ष्मी पूजन की रात बरकत प्रसाद वितरण की 43 वर्षों पुरानी परंपरा इस वर्ष भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाई गई. इस अवसर पर Maharashtra के विभिन्न जिलों और कोने-कोने से हजारों श्रद्धालु माता कालिका के दर्शन करने और बरकत प्रसाद प्राप्त करने के लिए शक्तिपीठ पहुंचे.

श्री कालिमाता शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर श्री शक्ति महाराज के हाथों हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हजारों भक्तों को बरकत प्रसाद वितरित किया गया. इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला. बरकत प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रात 8 बजे शुरू हुआ, जो लगातार सुबह 4 बजे तक चलता रहा.

इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद प्राप्त किया और श्री कालिमाता का आशीर्वाद लिया. बरकत प्रसाद में सोने-चांदी सहित विभिन्न धातुओं के छोटे-छोटे टुकड़े और नोट शामिल होते हैं.

श्रद्धालुओं की मान्यता है कि इस प्रसाद को घर की अलमारी में रखी धनराशि के पास रखने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और आर्थिक उन्नति के साथ धन-धान्य में बरकत आती है. इसी धार्मिक आस्था और विश्वास के चलते पिछले 43 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा आज भी निरंतर जारी है. हर वर्ष इस आयोजन में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिलती है.

लक्ष्मी पूजन की इस विशेष रात शक्तिपीठ परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा. दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने माता कालिका के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के लिए Police प्रशासन भी मुस्तैद रहा.

इस अवसर पर Police उपायुक्त शाम घुगे सहित अनेक Police अधिकारी, कर्मचारी और हजारों श्रद्धालुओं ने श्री कालिमाता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. कार्यक्रम के दौरान पीठाधीश्वर श्री शक्ति महाराज ने बरकत प्रसाद वितरण की 43 वर्षों से चली आ रही परंपरा और उसके धार्मिक महत्व की जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि दीपावली पर लक्ष्मी पूजन की रात आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम श्रद्धालुओं की आस्था, विश्वास और समर्पण का प्रतीक बन चुका है.

–

एसएके/एबीएम

Share