Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

पोप लियो की अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मिलेई को नसीहत, ‘अर्थव्यवस्था जनता के लिए होनी चाहिए’

पोप लियो की अर्जेंटीना के President मिलेई को नसीहत, ‘अर्थव्यवस्था जनता के लिए होनी चाहिए’

ब्यूनस आयर्स, 9 नवंबर . पोप लियो 14वें ने अर्जेंटीना के President जेवियर मिलेई की कठोर नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था का उद्देश्य लोगों की सेवा करना होना चाहिए, न कि लोगों को इसकी सेवा में लगा देना.

पोप ने Sunday को ब्यूनस आयर्स पहुंचने के बाद President मिलेई से मुलाकात के दौरान कहा, “आर्थिक विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचना चाहिए.” उन्होंने विशेष रूप से गरीबों, पेंशनभोगियों और दिव्यांगों की स्थिति पर चिंता जताई.

President से कहा कि उन लोगों के प्रति विशेष संवेदनशीलता दिखाई जानी चाहिए, जो बीमारी, निर्भरता और दिव्यांगता से प्रभावित हैं. उनकी यह टिप्पणी अर्जेंटीना Government की ओर से दिव्यांगों को मिलने वाली सहायता में कटौती के संदर्भ में देखी जा रही है.

असहमति को दरकिनार कर सबके कल्याण के बारे में सोचने की अपील करते हुए कहा, “लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए असहमति रखने वालों की बात सुनने और सार्वजनिक जीवन में सोच-समझकर शब्दों का इस्तेमाल करने की जरूरत है.”

पोप लियो की यह यात्रा करीब चार दशक बाद किसी पोप की अर्जेंटीना यात्रा है. इससे पहले 1987 में पोप जॉन पॉल द्वितीय अर्जेंटीना आए थे. दिवंगत पोप फ्रांसिस का जन्म भी अर्जेंटीना में हुआ था, लेकिन अपने 12 साल के कार्यकाल में वह कभी अपने गृह देश नहीं लौटे.

President मिलेई ने अपने संबोधन में अपनी आर्थिक नीतियों का बचाव किया. उन्होंने कहा कि जीवन, स्वतंत्रता और संपत्ति के अधिकार अर्जेंटीना के संविधान और पश्चिमी लोकतंत्रों की बुनियाद हैं.

मिलेई ने दिसंबर 2023 में सत्ता संभालने के बाद Governmentी खर्चों में व्यापक कटौती की. उनकी Government का कहना है कि महंगाई पर नियंत्रण पाने और अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए ये कदम जरूरी थे. हालांकि, इन फैसलों का असर सार्वजनिक सेवाओं, पेंशनभोगियों और सामाजिक कल्याण योजनाओं पर पड़ा है.

रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में अर्जेंटीना की गरीबी दर 32.3 प्रतिशत दर्ज की गई. Government की नीतियों को लेकर देश में Political और सामाजिक विभाजन भी बना हुआ है.

वेटिकन के मुताबिक, पोप लियो XIV अपनी 12 दिवसीय दक्षिण अमेरिकी यात्रा के दूसरे पड़ाव में अर्जेंटीना पहुंचे हैं. इससे पहले उन्होंने उरुग्वे का दौरा किया और अब पेरू जाएंगे. अर्जेंटीना में उनके कार्यक्रम में दिव्यांगों के देखभाल केंद्र और जेल का दौरा तथा खुले मैदान में प्रार्थना सभाएं शामिल हैं. चर्च को इन कार्यक्रमों में करीब 70 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

–

केआर/

Share