Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार हाईवे पर पोल से टकराई, छह लोग जिंदा जले

मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार हाईवे पर पोल से टकराई, छह लोग जिंदा जले

मुजफ्फरनगर, 9 नवंबर . उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में Monday सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया. पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जागाहेड़ी के निकट एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क किनारे लगे लाइट पोल से टकरा गई. टक्कर के बाद कार में भीषण आग लग गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, Monday सुबह एक कार पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रही थी. इसी दौरान जागाहेड़ी के निकट अचानक कार अनियंत्रित हो गई और हाईवे पर लगे लाइट पोल से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया. कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका और सभी छह लोग आग में जिंदा जल गए.

हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही Police मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. Police ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए कार में मौजूद सभी छह लोगों के शवों को बाहर निकलवाया. इसके बाद शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग Haryana के जींद जिले के निवासी बताए जा रहे हैं. मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है, जिसकी उम्र लगभग 10 से 12 वर्ष बताई जा रही है.

Police अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं. इसके लिए संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है और उनके परिजनों से संपर्क करने की प्रक्रिया भी की जा रही है. इस दर्दनाक हादसे में कार सवार छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. मृतकों में कार चालक के अलावा 10 से 12 वर्ष की उम्र का एक बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है.

फिलहाल Police हादसे के कारणों की जांच में जुटी है. यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कार अनियंत्रित कैसे हुई और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई. इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है. एक ही कार में सवार छह लोगों की मौत से हर कोई स्तब्ध है.

–

एसएके/एबीएम

Share