आलिया भट्ट ने परिवार संग किया लक्ष्मी-गणेश पूजन, रणबीर-नीतू और राहा संग मनाई दीपावली

Mumbai , 9 नवंबर . Actress आलिया भट्ट ने परिवार के साथ दीपावली का पर्व Mumbai के नए घर ‘कृष्णा राज’ (पाली हिल, बांद्रा) में सेलिब्रेट किया. Monday को Actress ने इस खास पर्व की कुछ झलकियां फैंस के साथ शेयर कीं.
आलिया भट्ट के इस पोस्ट में उनके पूरे परिवार को लक्ष्मी-गणेश पूजन करते हुए देखा गया. इस खास मौके पर आलिया भट्ट ने हरे रंग की पारंपरिक लहंगा-चोली पहनी. अपने लुक को Actress ने सोने के गहनों के साथ पूरा किया, जिसमें बड़े झुमके, मांग पट्टी और चूड़ियां शामिल थीं.
वहीं, रणबीर कपूर सफेद कुर्ता-पायजामा में नजर आए और बेटी राहा भी अपने पिता के साथ सफेद लिबास में ट्विनिंग करती दिखीं. इस खास मौके पर रणबीर की मां और दिग्गज Actress नीतू कपूर भी उनके साथ थीं, जिन्होंने हरे रंग का पारंपरिक परिधान पहना था.
एक तस्वीर में आलिया रणबीर कपूर और उनकी सास नीतू कपूर, दिवंगत Actor ऋषि कपूर की बड़ी तस्वीर के सामने नजर आ रहे हैं. दूसरी तस्वीर में आलिया को रणबीर कपूर के साथ लक्ष्मी पूजन करते हुए देखा गया. एक्ट्रेस ने रणबीर और उनकी बेटी राहा के साथ फैमिली मोमेंट्स भी शेयर किए. एक तस्वीर में आलिया और रणबीर राहा के साथ बैठे नजर आ रहे हैं और राहा अपने माता-पिता को किस करती हुई दिख रही है.
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपनी फैमिली फोटो और पूजा की झलक शेयर करते हुए लिखा, “मेरे जीवन की रोशनी. आप सभी को और आपके अपनों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं.”
वहीं, दीपावली के अवसर पर आलिया भट्ट ने अपने परिवार, रणबीर और नीतू के साथ बालकनी में आकर पैपराजी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और प्यार जताया.
Actor रणबीर कपूर की पौराणिक फिल्म ‘रामायण: भाग 1’ 5 नवंबर से सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है. फिल्म को दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. बताया जा रहा है कि फिल्म ने पहले दिन दुनिया भर में शानदार कलेक्शन किया है.
–
एनएस/एबीएम


