लखनऊ बस हादसा: ब्रजेश पाठक ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल, यात्रियों से भरी बस एलिवेटेड रोड से नीचे गिरी

Lucknow, 9 नवंबर . उत्तर प्रदेश के उपChief Minister एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने Monday को आगरा-Lucknow एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण बस हादसे के बाद अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना. उन्होंने केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती यात्रियों से मुलाकात की और चिकित्सकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. उन्होंने बताया कि हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में यात्री घायल हुए हैं. घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.
ब्रजेश पाठक ने बताया कि Monday सुबह करीब 6 से 6:30 बजे के बीच Lucknow की ओर पहले टोल प्लाजा के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में एक व्यक्ति को मृत अवस्था में केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लाया गया था, जबकि दो अन्य लोगों को लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि लोकबंधु अस्पताल में 31 मरीज भर्ती हैं, जबकि 13 मरीज केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन हैं.
लोकबंधु अस्पताल में भर्ती गंभीर रूप से घायल छह मरीजों को भी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है. इसके बाद ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है. सभी घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है. जिला प्रशासन घायलों के परिजनों को सूचना देने में जुटा है. उपChief Minister ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है. हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसके पीछे क्या कारण रहे, इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं.
Police के अनुसार, हादसा Monday सुबह आगरा-Lucknow एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट के पास हुआ. बिहार जा रही निजी बस में सुबह करीब 7:15 बजे बस का अगला दाहिना पहिया अचानक फट गया. इसके बाद तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ते हुए एलिवेटेड रोड से करीब 15 फीट नीचे जा गिरी. हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. बस में महिलाएं और छोटे बच्चे भी सवार थे. दुर्घटना में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए.
सूचना मिलते ही Police, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. बचाव दल ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया. घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य के दौरान बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को निकाला गया. प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में जुटी रहीं. फिलहाल Police हादसे के कारणों की जांच कर रही है. प्रशासन की ओर से घायलों के उपचार और उनके परिजनों से संपर्क करने की व्यवस्था की जा रही है.
–
विकेटी/पीएम


