Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
धर्म,राष्ट्रीय

सीएम धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर अपने आवास में की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सीएम धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर अपने आवास में की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की

सीएम धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर अपने आवास में की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

देहरादून, 10 नवंबर . Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने Tuesday को गोवर्धन पूजा के अवसर पर अपने आवास में गौ माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. Chief Minister ने गौ माता को तिलक लगाकर पुष्पमाला पहनाई तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.

Chief Minister धामी ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति, पशुधन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी आस्था और कृतज्ञता का प्रतीक है. भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष महत्व है. गौ संरक्षण एवं संवर्धन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा रहा है.

उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा का पर्व हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीने तथा सभी जीवों के प्रति करुणा एवं संवेदनशीलता का संदेश देता है. उन्होंने कहा कि गौ सेवा एवं संरक्षण के साथ ही पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी हम सभी का सामूहिक दायित्व है.

इससे पहले सीएम धामी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “समस्त प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. हमारी समृद्ध लोक परंपराओं और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक यह पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण, गौ-संवर्धन और प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर चलने का संदेश देता है. यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता लेकर आए, भगवान श्रीकृष्ण से यही प्रार्थना है.

गोवर्धन पूजा (अन्नकूट) का पावन पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को दीपावली के अगले दिन मनाया जाता है. यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत और प्रकृति (पशुधन) की पूजा के लिए समर्पित है. पौराणिक कथा के अनुसार, द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र देव का घमंड तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत की पूजा करने का संदेश दिया था.

इससे क्रोधित होकर इंद्र देव ने मूसलाधार बारिश की, तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठा (तर्जनी) उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों और पशुओं की रक्षा की थी. तभी से प्रकृति और अन्न के प्रति आभार प्रकट करने के लिए यह त्योहार मनाया जाता है.

–

एसडी/पीएम

Share