महाराष्ट्र से गिरफ्तार 13 लाख के इनामी माओवादी की निशानदेही पर झारखंड के जंगल से राइफल और कारतूस बरामद

पलामू, 10 नवंबर . Jharkhand और बिहार में 13 लाख रुपये के इनामी माओवादी कमांडर संजय यादव उर्फ गोदराम की निशानदेही पर पलामू जिले की Police ने जंगल से एक इंसास राइफल और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए हैं. संजय यादव को दो दिन पहले Maharashtra एटीएस ने ठाणे से गिरफ्तार किया था. पूछताछ के बाद उसे पलामू Police को सौंप दिया गया था. संजय यादव प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का जोनल कमेटी सदस्य (जेडसीएम) है. उस पर Jharkhand में 10 लाख और बिहार में तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था.
वह दोनों राज्यों में दर्ज कुल 53 मामलों में वांछित है. इनमें पलामू के 23, बिहार के औरंगाबाद के 20 और गया जिले के 10 मामले शामिल हैं. उसके खिलाफ हत्या, Police पर हमला, लेवी वसूली, विस्फोट, आगजनी तथा हथियार और विस्फोटक रखने के मामले दर्ज हैं. वह पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के देवगन (तिलहड़वा) गांव का रहने वाला है.
Police रिकॉर्ड के मुताबिक, संजय यादव कई बड़ी Naxalite घटनाओं में आरोपित रहा है. 25-26 अप्रैल 2019 की रात हरिहरगंज बाजार स्थित हीरा कॉम्प्लेक्स में भाजपा के चुनाव कार्यालय को विस्फोट से उड़ाने और तुरी गांव के पास बटाने नदी पर निर्माणाधीन पुल की मशीनों तथा अस्थायी शेड में आग लगाने की घटना में उसका नाम आया 23 नवंबर 2019 को पीपरा बाजार में हुई गोलीबारी में भी वह आरोपित है. इस घटना में झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष मोहन कुमार गुप्ता और एक अन्य नागरिक सूरज कुमार सोनी की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग घायल हुए थे.
23 अगस्त 2023 को महुदंड-काला पहाड़ सड़क निर्माण में लगे मजदूरों और मुंशी को बंधक बनाकर निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाले वाहनों और मशीनों में आग लगा दी गई थी. इसमें तीन हाइवा, एक ग्रेडर, एक रोलर, एक पेवर, एक ट्रैक्टर और एक मोटरसाइकिल जला दी गई थी. इस मामले में भी संजय यादव आरोपित है. इसके अलावा क्रेशर और ईंट-भट्ठा संचालकों से लेवी वसूली तथा सड़क निर्माण में लगे वाहनों को जलाने के मामलों में भी उसकी संलिप्तता बताई गई है.
Police के अनुसार, जुलाई 2023 में पीपरा-छतरपुर मुख्य सड़क पर हारना गांव के पास Police को निशाना बनाने के लिए पुलिया के नीचे केन बम और सिलिंडर बम लगाए गए थे. फरवरी 2025 में हुसैनाबाद के दुधिया जंगल में सर्च अभियान के दौरान जमीन में छिपाकर रखा गया करीब आठ से नौ किलोग्राम का आईईडी बरामद हुआ था. मई 2025 में पांडू थाना क्षेत्र के बरवाही जंगल में Police और माओवादी दस्ते के बीच मुठभेड़ हुई थी. इन मामलों में भी संजय यादव आरोपित है.
–
एसएनसी/पीएम


