Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

बिहार : मुजफ्फरपुर में एटीएम उखाड़कर ले जाने की कोशिश नाकाम, पुलिस की फायरिंग के बाद भागे बदमाश

बिहार : मुजफ्फरपुर में एटीएम उखाड़कर ले जाने की कोशिश नाकाम, Police की फायरिंग के बाद भागे बदमाश

मुजफ्फरपुर, 10 नवंबर . बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों ने Monday देर रात भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एक एटीएम को गैस कटर से काटकर उखाड़ने और उसमें रखी नकदी समेत ले जाने की कोशिश की. हालांकि, Police की मुस्तैदी से बदमाशों की यह कोशिश नाकाम हो गई. Police के मौके पर पहुंचने और फायरिंग करने के बाद अपराधी एटीएम को छोड़कर फरार हो गए. Police ने कैश से भरी एटीएम मशीन को सुरक्षित बरामद कर लिया है. घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही स्थित डूंगरी रोड की है.

जानकारी के मुताबिक, Monday देर रात कुछ अज्ञात बदमाश एसबीआई के एटीएम को निशाना बनाकर गैस कटर से काट रहे थे. इसके बाद उन्होंने मशीन को उखाड़ लिया और उसे गाड़ी पर लोड करने लगे. इसी दौरान Police को इसकी गुप्त सूचना मिली. सूचना मिलते ही मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ Police अधीक्षक (एसएसपी) कांतेश कुमार मिश्रा ने सदर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नवलेश आजाद को Police बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर भेजा.

Police टीम को अचानक मौके पर पहुंचता देख बदमाशों में अफरा-तफरी मच गई. उन्होंने वहां से भागने की कोशिश की. इस दौरान Police ने अपराधियों को खदेड़ने के लिए फायरिंग की. Police की कार्रवाई के बाद बदमाश एटीएम मशीन को मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए.

डीएसपी टाउन-2 दीपक कुमार ने Tuesday को बताया कि घटना के समय Police की गश्ती टीम इलाके में मौजूद थी. सूचना मिलने पर Police तत्काल मौके पर पहुंची, जिसके बाद अपराधी एटीएम छोड़कर भाग निकले. Police ने उनका पीछा भी किया. उन्होंने कहा कि बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम काम कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है.

डीएसपी ने बताया कि एसबीआई के अधिकारियों और एटीएम संचालन से जुड़े कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मशीन की जांच की है. शुरुआती जांच में एटीएम का वॉल्ट पूरी तरह सुरक्षित पाया गया है और उसमें रखी नकदी भी सुरक्षित है. घटना के बाद Police, बैंक अधिकारियों और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. Police आसपास के इलाकों में लगे cctv कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके. Police का कहना है कि इस वारदात में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी और जांच जारी है.

–

एमएनपी/पीएम

Share