Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

अखिलेश यादव के पोस्ट पर संत समाज की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- योगी पर है जनता का भरोसा

अखिलेश यादव के पोस्ट पर संत समाज की तीखी प्रतिक्रिया, कहा योगी पर है जनता का भरोसा

अखिलेश यादव के पोस्ट पर संत समाज की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- योगी पर है जनता का भरोसा

अयोध्या, 10 नवंबर . Samajwadi Party के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व Chief Minister अखिलेश यादव के social media पोस्ट पर अयोध्या के संत समाज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. अखिलेश यादव ने वीडियो पोस्ट के माध्यम से कहा था कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो वे अयोध्या को “सनातन तीर्थयात्रा की वैश्विक राजधानी” के रूप में विकसित करेंगे. इसको लेकर संतों ने कहा कि अयोध्या पहले से ही विकास की राह पर है.

जगद्गुरु राम दिनेश आचार्य ने से कहा कि अयोध्या में श्रद्धालुओं की कोई कमी नहीं है. यहां लगातार श्रद्धालु आ रहे हैं. भगवान श्रीराम का मंदिर है, हनुमानगढ़ी है, कनक भवन है. यहां के व्यापारियों से बात करके कोई भी इस बात को समझ सकता है.

उन्होंने कहा कि अभी दीपोत्सव में लाखों दीपक जलाए गए. करीब 30 लाख दीपक जलाए गए. अयोध्या के जो लोग पहले 10-20 हजार दीपक भी नहीं बेच पाते थे, उनके चेहरे पर इस बार खुशी और प्रसन्नता देखने को मिली. अयोध्या की जीडीपी लगातार बढ़ रही है और अयोध्या विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है.

जगद्गुरु ने कहा कि अब लोगों को विचारधारा के साथ अयोध्या को पूरे India में स्थापित करना है. ऐसे में अयोध्या के बारे में इस प्रकार की टिप्पणी करने से बचना चाहिए.

वहीं, जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने अखिलेश यादव के पोस्ट पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि सपा मुखिया के पोस्ट को देखकर हम लोग सदमे में हैं. क्या वे सबके साथ समानता का भाव रख पाएंगे? क्या उनकी योजनाओं का लाभ सभी को समान रूप से मिलेगा या फिर सब कुछ तुष्टिकरण की भेंट चढ़ जाएगा?

उन्होंने आशंका जताई कि कहीं ऐसा तो नहीं कि केवल कब्रिस्तानों की बाउंड्री ही बनती रह जाए और सैफई महोत्सवों में ही सारा पैसा खर्च हो जाए. इसलिए उत्तर प्रदेश की जनता Chief Minister योगी आदित्यनाथ पर विश्वास करती है और फिर से योगी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आ रहे हैं.

परमहंस आचार्य ने कहा कि अर्थव्यवस्था के लचर होने में अखिलेश यादव का ही हाथ है. उन्होंने ही एक तिल को ताड़ बनाया. उन्होंने ही चंदा चोरी के मुद्दे को इस तरह से प्रस्तुत किया.

उन्होंने कहा कि पहले राम मंदिर में काफी भीड़ आ रही थी. अखिलेश यादव के हल्ला करने के बाद लोगों में यह धारणा बन गई कि वहां सब चोर रह रहे हैं. राम मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या घटने या श्रद्धा में कमी के पीछे पूरा षड्यंत्र अखिलेश यादव का ही है.

–

पीआईएम/एएस

Share