Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

गोवर्धन पूजा पर पीएम मोदी ने शेयर कीं तस्वीरें, बोले-सबको मिले शांति, खुशी और समृद्धि

गोवर्धन पूजा पर पीएम मोदी ने शेयर कीं तस्वीरें, बोले सबको मिले शांति, खुशी और समृद्धि

गोवर्धन पूजा पर पीएम मोदी ने शेयर कीं तस्वीरें, बोले-सबको मिले शांति, खुशी और समृद्धि

New Delhi, 10 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर social media पर गायों और बछड़ों के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा, “गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर सभी को शांति, खुशी और समृद्धि का आशीर्वाद मिले.”

पोस्ट के साथ पीएम मोदी ने तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे गायों और बछड़ों को चारा खिलाते नजर आए. इन तस्वीरों में पीएम मोदी को गायों को स्नेहपूर्वक दुलारते और उन्हें अपने हाथों से हरी घास खिलाते हुए देखा जा सकता है.

भारतीय सनातन संस्कृति में गोवर्धन पूजा के दिन गोवंश (गाय और बछड़ों) की सेवा और पूजा का विशेष महत्व माना गया है. पीएम मोदी की ये तस्वीरें उसी परंपरा और भावना को दर्शाती हैं. बता दें कि गोवर्धन पूजा का सनातन धर्म में बहुत विशेष और गहरा महत्व है. यह पर्व दीपावली के ठीक दूसरे दिन (कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा) को मनाया जाता है.

यह पर्व मुख्य रूप से प्रकृति की पूजा है. यह हमें सिखाता है कि भोजन, जल, उपजाऊ भूमि, और जंगल हमारे जीवन को बनाए रखने में सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं.

पौराणिक कथा के अनुसार, जब भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को मूसलाधार बारिश से बचाने के लिए अपने हाथ की कनिष्ठा (छोटी) उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाया था, तब से यह पूजा आरंभ हुई. यह इस बात का प्रतीक है कि संकट के समय भगवान हमेशा अपने भक्तों की रक्षा करते हैं.

इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को समझाया था कि हमें मौसम और बारिश के लिए किसी डर या दिखावे वाले यज्ञ के बजाय प्रकृति और गोवर्धन पर्वत का सम्मान करना चाहिए, जिससे देवराज इंद्र का अहंकार टूटा था. समाज और कृषि के आधार के रूप में इस दिन गोमाता और बैलों की विशेष पूजा-सेवा की जाती है. गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति, पशुधन और खेती के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव सिखाती है.

–

वीकेयू/पीएम

Share